
sherwani
जबलपुर। जिस तरह एक लड़की के लिए शादी का दिन खास होता है, उसी तरह के एक लड़के के लिए दूल्हा बनना भी बेहद खास दिन होता है। शादी के लिए सिर्फ दुल्हन ही नहीं बल्कि दूल्हे भी एेसी तैयारी करते हैं जहां वे स्टेज पर दुल्हन से कम न लगे। यही वजह है कि अब दूल्हों के लिए भी शादी वाले दिन और हर फंक्शन के लिए स्पेशल आउटफिट्स का कलेक्शन नजर आ रहा है। शेरवानी से लेकर सूट तक की स्पेशल वैरायटीज सिटी मार्केट में नजर आ रही है। इसके खासतौर पर जोधपुरी शेरवानी हर किसी दूल्हे की पहली पसंद में शामिल है जहां उन्हें मिस्टर परफेक्ट वाला लुक मिलता है।
गोल्डन जरी वाली शेरवानी
शहर के मार्केट पर गौर किया जाए जो सबसे ज्यादा वैरायटीज शेरवानी की ही नजर आ रही है। गोल्डन और मरून के मिक्स कॉम्बीनेशन को वेडिंग सीजन के दौरान अधिक पसंद किया जा रहा है। गर्मी को देखने हुए सिम्पल वाइट, ऑफ वाइट और गोल्डन शेरवानी दूल्हों की डिमांड में शामिल है।
जोधपुरी कलेक्शन पर फोकस
सिटी ग्रूम्स को वेडिंग-डे के लिए जोधपुरी कलेक्शन ही रास आ रहा है। इतना ही नहीं उनकी डिमांड भी जोधपुरी कलेक्शन के लिए ही नजर आ रही है। राजस्थानी स्टाइल में तैयार होने वाली शेरवानी की कीमत 22 हजार से १ लाख रुपए तक है। इसमें जरी के साथ स्टोन का कम्पलीट वर्क किया जाता है।
रॉयल लुक की डिमांड
शादी में रॉयल लुक अब हर दूल्हा दुल्हन की चाह होती है। जिस तरह देवसेना, जोधा और पद्मावती लुक में दुल्हने रेडी होती हैं उसी लुक से मैच करने के लिए अब दूल्हों को भी रॉयल लुक में बाहुबली, अकबर और राजा रतन सिंह का लुक दिया जा रहा है। इसमें शेरवानी के साथ स्पेशल मोतियों की माला और पगड़ी भी स्पेशल वाली सलेक्ट की जा रही है।
Published on:
21 Apr 2018 11:49 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
