इनके लिए १४.२ किलो का सिलेंडर खरीदना महंगा पड़ता है। इसके लिए कई औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं। जबकि, अप्पू सिलेंडर केवल आईडी दिखाकर मिल जाता है। लेकिन, इसे खरीदना पड़ता है। देखने में यह आया कि इस सिलेंडर की मांग अच्छी नहीं है। इसे लॉन्च किए हुए एक साल का समय हो चुका है, लेकिन प्रत्येक माह जिले में इसकी खपत २५० सिलेंडर के करीब हैं। एेसे में इसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे किराना स्टोर तक ले जाने की योजना बनाई गई है। अभी पेट्रोल पम्पों में भी इसे विक्रय के लिए रखा जा रहा है।