एक-दूसरे को काफी पहले से जानते थे
पुलिस के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक की नरसिंहपुर स्थित शाखा में कार्यरत 27 वर्षीय गरिमा चौधरी को मंगलवार रात करीब 9 बजे आरोपित लोकेश अग्रवाल उम्र 32 वर्ष ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास कट्टे से गोली मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान गरिमा से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपित लोकेश की जानकारी जुटाई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर लोकेश को ढूंढते हुए जब दादा महाराज क्षेत्र के पास पहुंचे तो वहां सड़क किनारे लोकेश की बाइक पलटी हुई मिली। वहीं, कुछ कदम पर आरोपित खून से लथपथ मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक और युवती, एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे। घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।