17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे की मौत के सदमे से मां ने भी छोड़ी दुनिया

एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, गांव में पसरा सन्नाटा, ग्राम पंचायत खरखरी नंबर-1 की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Amaresh Singh

•

Updated: 6 Apr 2018, 2:30 PM IST

mother dead after son's death

mother dead after son's death

कटनी। जवान बेटे की मौत को मां बर्दाश्त नहीं कर सकी और इस दुनिया से चल बसी। हार्टअटैक से जवान बेटे की मौत का सदमा गुरुवार को बुजुर्ग मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। बेटे के शव को देखते ही चक्कर खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। उपचार कराने ग्रामीण व परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम को मां-बेटे की एक साथ गांव में अर्थी उठी। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरखरी- की है।


चक्कर खाकर सड़क पर गिर पड़ा
जानकारी के मुताबिक गांव का निवासी राकेश पाठक (47) नदी पार स्थित चांडक चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। बुधवार को रात्रिकालीन ड्यूटी करने के बाद गुरुवार सुबह वह पंप के पास स्थित एक दुकान पर चाय पीने गया। चाय पीकर लौट रहा था, इसी दौरान अचानक वह चक्कर खाकर बीच सड़क पर गिर गया। घटनास्थल पर पहुंचे लोग युवक को ऑटो में बिठाकर अस्पताल लेकर गए। वहां पर चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, बेटे की मौत की सूचना जागृति कॉलोनी में बड़े बेटे दिनेश पाठक के साथ रह रही मां सत्यभागा पाठक (66) को लगी तो वे बड़े बेटे के साथ खरखरी पहुंचीं। वहां पर बेटे का शव देखते ही वह बेहोश हो गई। उपचार के लिए महिला को भी अस्पताल लाया गया। यहां पर चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मां-बेटे की मौत से गांव में शोक छा गया।


गांव पहुंचे विधायक ने दी परिजन को सांत्वना
गांव में दर्दनाक घटना घटने की सूचना क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल को लगी। विधायक फौरन गांव पहुंचे। लगगभ आधा घंटा तक रुकने के बाद परिजनों को ढ़ाढस बधाया। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष ग्रामीण रामू साहू भी मौजूद रहे।