एसडीओपी डीएल तिवारी ने बताया कि गंजताल रोड और कुरो रोड में तीन युवको को गाँजे के साथ पकड़ा गया था। उनके पास से चोरी की मोटर सायकल पकड़ी थी। आरोपी विनोद चौधरी (23) निवासी घूघरी थाना मझगवां, भूरा उर्फ़ प्रमोद चौधरी (21) निवासी शिवदत्त कालोनी गोसलपुर ने अपने साथी सोनू जोगी ठाकूर (25) निवासी जोगी मोहल्ला गोटेगांव ने सिहोरा से चार मोटर सायकल चोरी करना बताया गया।
ये वाहन हुए जप्त- पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एमबी 5577, एमपी 20 एमव्ही 7169, एमपी 20 एमक्यू 3816, एमपी 20 केएच 0386, एमपी 20 एमसी 7855, एमपी 20 केएल 5764 जप्त किया है।