24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / MP Budget 2025 : नगर सरकार की पार्षद निधि लैप्स होने का खतरा, 90 लाख की पार्षद निधि, 30 लाख का ही आवंटन

MP Budget 2025 : नगर सरकार की पार्षद निधि लैप्स होने का खतरा, 90 लाख की पार्षद निधि, 30 लाख का ही आवंटन

mp budget 2025 : वित्तीय वर्ष के आखिरी 20 दिन रह गए हैं पर वार्डों में विकास के काम ठप हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 11 Mar 2025, 1:37 PM IST

Jabalpur Flyover

Jabalpur Flyover

mp budget 2025 : वित्तीय वर्ष के आखिरी 20 दिन रह गए हैं पर वार्डों में विकास के काम ठप हैं। पार्षद निधि से अब तक प्रत्येक वार्ड में महज 30-30 लाख के विकास कार्य ही हो सके हैं। इतनी ही राशि से विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इनकी प्रक्रिया पूरी होने तक मानसून सीजन आ जाएगा। पार्षद निधि की बाकी राशि मिल पाएगी या नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ है। एक ओर सभी की नजर राज्य शासन के बजट पर टिकी है। वही पार्षद निधि की राशि लैप्स होने का खतरा मंडरा रहा है।

Accident : स्कूल से लौट रही बच्ची को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, होली पर छाया मातम

mp budget 2025 : मदनमहल क्षेत्र में होता है जलभराव

वार्डों में बदहाल सड़कों से लेकर उपयुक्त ड्रेनेज सिस्टम ना होने के कारण जलभराव, अधूरे उद्यान के विकास और मुक्तिधाम को जीर्णोद्धार का इंतजार है। मदन महल क्षेत्र में दद्दा परिसर के पीछे की ओर कवर्ड नाला ओवरलो हो जाता है। इसके कारण बरसात में कई घरों में पानी भर जाता है। इस नाले के उक्त हिस्से को तोडकऱ निर्माण अब तक नहीं किया जा सका है।

mp budget 2025 : कीचड़ से पट जाती है सड़कें

भूकंप कालोनी, परसवारा बस्ती, बालाजी नगर, गुजराती कालोनी, करमेता, अमखेरा, कुदवारी, महाराजपुर, सुहागी, मोहनिया, मानेगांव की कई सडक़ ऐसी हैं जो बरसात में कीचड़ से पट जाती हैं। लेकिन बजट के अभाव में इन सडक़ों का निर्माण नहीं हो पाया है।

mp budget 2025 : संस्कार मोहल्ले में फिर भरेगा पानी

गोकलपुर वार्ड के संस्कार मोहल्ला में हर साल बरसात में जलभराव हो जाता है, पार्षद निधि से यहां सडक़ का निर्माण होना था।

mp budget 2025 : मोतीनाला से संक्रमण का खतरा

मौलाना अबुल कलाम आजाद वार्ड में मोतीनाला में स्लॉटर हाउस का अपशिष्ट बहता है, इसके कारण संक्रमण का खतरा है। नाला को कवर्ड किया जाना है, लेकिन प्रोजेक्ट की फाइल निगम में अटकी है।

mp budget 2025 : नए वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

नए बनाए गए शहीद बिरसा मुंडा वार्ड में बदहाल सडक़ों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार अटका है। पेय जल पाइप लाइन नहीं बिछ सकी। नाला-नालियों का निर्माण नहीं हुआ। उद्यान के विकास कार्य भी शुरू नहीं हो सके।

mp budget 2025 : सड़क-नाली का नहींहो सका निर्माण

चितरंजनदास वार्ड के नर्मदा नगर में निस्तार के पानी और वर्षा जल की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। इसी तरह से अहमद नगर क्षेत्र के लोग कई साल से सडक़ निर्माण की मांग करे रहे हैं पर फंड के अभाव में सडक़ नहीं बन सकी।

MP Assembly Budget : भले ही वार्डों में पार्षद मद के काम देर से शुरू हों पर वर्तमान वित्तीय वर्ष की राशि लैप्स नहीं होना चाहिए। इसे लेकर नगर निगम आयुक्त से चर्चा करेंगे।

  • रिंकू विज, अध्यक्ष नगर निगम

MP Assembly Budget : प्रत्येक वार्ड में पार्षद निधि से 90 लाख के विकास कार्य होने थे। अभी तक केवल 30 लाख के काम ही हुए हैं। मुद्दे को लगातार उठाने के बाद 30 लाख के काम और स्वीकृत किए जा रहे हैं। बाकी की राशि पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। विपक्ष आवाज उठाता रहा है।

  • अमरीश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम