15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP election 2018: नेताजी ने जीत के लिए आधी रात की ये खास पूजा, कई पकड़ी तांत्रिकों की शरण

अमावस की रात कई नेताओं ने किया ये खास पूजन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 8 Nov 2018, 6:59 PM IST

special tantric pujan by leaders on amavasya

अमावस की रात कई नेताओं ने किया ये खास पूजन

जबलपुर। तांत्रिक पूजन के लिए अमावस यानी दिवाली की रात को बहुत खास माना जाता है। चुनाव सिर पर हैं, प्रत्याशियों की घोषण हो चुकी है। माहौल को देखते हुए अमावस की रात के टोटकों को कई नेताओं ने भी आजमाया। चर्चा है कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र के एक दिग्गज कांग्रेस नेता ने दिवाली की रात अपने घर की छत पर बड़े पूजन का आयोजन कराया। इसमें तंत्र क्रियाओं का भी दौर चला। कुछ नेताओं ने तंत्र साधाना के जानकारों के साथ मां नर्मदा की शरण में जाकर पूजन किया। कुछ नेताओं ने प्रसिद्ध देव स्थलों पर जाकर दीप जलाए और मन्नत मांगी। पूजन में शामिल नेताओं को विश्वास है इससे उनकी जीत संभावनाएं और बढ़ जाएंगी।

दो बार किया पूजन
जानकार सूत्रों के अनुसार पूर्व विधानसभा क्षेत्र के एक कांग्रेस उम्मीदवार ने पहले अपने घर पर नीचे वैदिक रूप से लक्ष्मी पूजन किया, इसके बाद मध्य रात्रि में वे एक तांत्रिक व कुछ खास लोगों के साथ छत पर चले गए। यहां उन्होंने जीत के लिए विशेष पूजन किया। मंत्रों के जाप का दौर चला। पश्चिम क्षेत्र के एक कद्दावर नेता ने गुरुद्वारे में मत्था टेका वहीं पश्चिम के ही एक प्रत्याशी ने शहर से दूर जाकर एक देवी मंदिर में पूजन-अर्चन किया और जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। जानकार तो यहां तक बताते हैं कि कुछ नेताओं ने स्वयं ना जाकर तांत्रिकों से अपने नाम का विशेष जाप कराया। सभी उद्देश्य आगामी चुनाव में सिंहासन का सुख पाना था। अब वक्त ही बताएगा कि किसकी पूजा सफल हो पाई और किसकी नहीं। फिलहाल नेताओं का तंत्र पूजन चर्चाओं में है।

आठों विधानसभा से प्रत्याशी घोषित
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जबलपुर केंट से अशोक रोहाणी, पश्चिम से हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, पाटन से अजय विश्नोई, सिहोरा से नंदनी मरावी, उत्तर से शरद जैन, पनागर से इंदु तिवारी, जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर और बरगी से प्रतिभा सिंह को दोबारा मौका दिया है। इधर कांग्रेस ने केंट से आलोक मिश्रा, पाटन से नीलेश अवस्थी, सिहोरा से खिलाड़ी सिंह आर्मो, पनागर से सम्मति सैनी, पूर्व से लखन घनघोरिया, बरगी से संजय यादव और पश्चिम से तरुण भानोत पर भरोसा जताया है। चर्चा है कि शेष बची उत्तर की सीट से कांग्रेस ने पूर्व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विनय सक्सेना को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हालांकि विनय सक्सेना ने प्रत्याशी की घोषणा से पूर्व ही बुधवार को नामांकन पत्र ले लिया था।

इन्होंने भरा पर्चा
परमा यानी प्रतिपदा पर गुरुवार को पनागर से भाजपा के प्रत्याशी इंदु तिवारी, बरगी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव, पनागर से भारत सिंह यादव, सिहोरा से प्रभा मरावी, पूर्व क्षेत्र से विनय सक्सेना, उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी सीताराम सेन, बरगी से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश सिंह के साथ चेेंजमेकर ललित केशवानी ने नामांकन भरा। कांग्रेस की पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया भी सिहोरा क्षेत्र नामांकन भरने के लिए पहुंची थीं, लेकिन समय खत्म हो जाने की वजह से वे नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं। इधर नरसिंहपुर में गोटेगांव से भाजपा प्रत्याशी कैलाश जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी एनपी प्रजापति, तेंदूखेड़ा से चर्चित कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा, नरसिंहपुर से लाखन सिंह पटेल, कटनी मुड़वारा चीनी चेलानी आदि ने नामांकन दाखिल किए। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

कई जगह बागी रुख
नामांकन भरने वालों में कई चेहरे ऐसे हैं, जिनके चेहरे पर पार्टी के प्रति असंतोष नजर आया। इनमें शामिल भाजपा नेता भारत सिंह यादव, सिहोरा की कांग्रेस नेता प्रभा मरावी, बरगी के कांग्रेस नेता संजय सिंह, उत्तर से भाजपा कार्यकर्ता सीताराम सेन आदि का कहना था कि पार्टी ने उनकी उपेक्षा की है। माना जा रहा है कि भारत यादव जल्द ही भाजपा से त्यागपत्र भी दे सकते हैं। इसी तरह कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया के स्वर भी बदले हुए हैं। वे बुधवार को नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची थीं।