25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP government education: मप्र सरकार की पहल, 8वीं कक्षा तक के बच्चों को ऐसे कराएगी पढ़ाई

नगर शिक्षा केंद्र से शुरुआत, 8वीं तक के 1.35 लाख छात्रों को मिलेगा लाभ    
less than 1 minute read
Google source verification
Government English Medium School.jpg

MP government education

जबलपुर। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद हैं। इसके चलते सरकारी स्कूलों में रेडियो, टीवी, डिजीलैप के अलावा चौपाल जैसे विभिन्न माध्यमों से पढ़ाई कराई जा रही थी, लेकिन सयम सारिणी निर्धारित नहीं होने से शिक्षण कार्य में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने साप्ताहिक कैलेंडर (समय सारिणी) तैयार किया है। अब जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कैलेंडर के अनुसार पढ़ाई होगी। इसका लाभ जिले के 2256 सरकारी स्कूलों के कक्षा एक से आठ तक के एक लाख 35 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इसकी शुरुआत नगर शिक्षा केंद्र से की गई है।

रेडियो-टीवी-चौपाल से पढ़ाई के लिए कैलेंडर जारी

नगर शिक्षा केंद्र में बीआरसी आरके उपाध्याय ने शुक्रवार को नगर के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को कैलेंडर का वितरण किया। उन्होंने बताया कि नगर के नौ हजार विद्यार्थियों को कैलेंडर भेजे जा रहे हैं। इसमें शिक्षकों, बीएसी, सीएससी, जनशिक्षकों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस दैरान नगर शिक्षा केंद्र से बीएसी श्वेता श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, जयचंद राठौर रवि अग्रवाल, अलका कोरी आदि उपस्थित थे।

ये है टाइम टेबल
कैलेंडर के अनुसार सोमवार को गणित मंगलवार को हिन्दी, बुधवार को अंग्रेजी, गुरुवार को गणित, शुक्रवार को हिन्दी और शनिवार को अंग्रेजी की पढ़ाई कराई जाएगी। रविवार को सप्ताह में सीखी गई अवधारणाओं की पुनरावृत्ति कराई जाएगी।

पहली बार पढ़ाई का वीकली कैलेंडर तैयार किया गया है। इसे हर छात्र तक पहुंचाया जा रहा है। जन शिक्षा केंद्रों के माध्यम से कैलेंडर जारी किए गए हैं।
- योगेश शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक