21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP News: एमपी में इस भिखारी के पीछे पड़े चोर, तीसरी बार बनाया शिकार

MP News: तीसरी बार चोरों का शिकार होने के बाद पुलिस थाने पहुंची महिला भिखारी ने पुलिस को बताया कैसे पकड़े चोर...
2 min read
Google source verification
jabalpur news

MP News: चोरों का भी एक फेवरेट इलाका होता है जहां वो अक्सर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के जबलपुर में चोर एक भिखारी के पीछे पड़ गए हैं। भिखारी के पास ऐसा क्या है जो चोर उसके पीछे पड़े हैं इसके बारे में भी बताएंगे लेकिन पहले ये जान लीजिए की इस बार चोरों का शिकार होने के बाद भिखारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज तो कराई ही है साथ ही साथ पुलिस को चोरों को पकड़ने का तरीका भी बताया है।

भिखारी के पीछे पड़े चोर

मामला जबलपुर के दमोहनाका इलाके का है जहां एक महिला भिखारी के पीछे चोर पड़े हुए हैं। महिला भिखारी को चोर एक दो नहीं बल्कि तीन बार अपना निशाना बना चुके हैं। हर बार चोर महिला भिखारी का एंड्रायड मोबाइल चोरी कर ले जाते हैं। महिला भिखारी ने तीसरी बार एंड्रायड मोबाइल चोरी होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि वो बुधवार की रात हनुमान मंदिर के पास सो रही थी तभी कोई चोर उसका एंड्रायड फोन चोरी कर ले गया है।
यह भी पढ़ें- सांप-नेवले की लड़ाई का रोमांचक वीडियो देखें, एक ही वार में सांप चित्त

पुलिस से बोली-ऐसे करो जांच

महिला भिखारी ने पुलिस में मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका जो एंड्रायड मोबाइल चोरी हुआ है उसकी कीमत 12 हजार रूपए थी। महिला मंदिर के पास भीख मांगकर अपना गुजारा करती है और पैसे जोड़-जोड़कर उसने ये एंड्रायड फोन खरीदा था। इतना ही नहीं महिला भिखारी ने पुलिस से कहा है कि मंदिर व आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जाए तो चोर की पहचान हो सकती है।
यह भी पढ़ें- शख्स को काटकर खुद भी मर गया सांप, बिस्तर पर पड़े मिले दोनों