सौर्हाद्र में अहम भूमिका
मौलाना महमूद अहमद कादरी शहर में सामाजिक समरसता के लिए भी जाने जाते थे। जब भी शहर में विषम परिस्थतियां बनने की स्थिति निर्मित हुए मौलाना पूरी सजगता से आगे आए। सूझबूझ और बेहतर ढंग से एक विकल्प दिया, जिससे शहर की फिजां में हमेशा शांति और सौहार्द्र का रंग घुला रहा। समाजसेवी विनोद शर्मा और अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि मौलाना साहब की कमी शहर को हमेशा खलेगी। वे एक बेहतर सोच के व्यक्ति और सहज व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने हमेशा यही संदेश दिया कि आपसी सौहाद्र्र और मेलजोल के साथ ही आदमी तरक्की कर सकता है। उन्होंने हमेशा यही बताया कि शहर की तरक्की के लिए सभी का आपस में मिल-जुलकर काम करना जरूरी है। इससे प्रदेश और देश की भी तरक्की होगी।