
murder in jodhpur, murder mystery, man dies in jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news
जबलपुर। एक दिग्गज कांग्रेस नेता के यहां काम करने वाले एक व्यक्ति का खून से सना शव बरामद होने से मंगलवार को सनसनी फैल गइ। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब कुछ दिन से गायब कर्मचारी की उसके परिजनों से खोजबीन शुरू की। इस दौरान तिलवारा थानांतर्गत शाहनाला के पास एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। शव की तस्दीक शंकरलाल पटेल के रुप में की गइ। बताया जाता है कि शंकरलाल शहर के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार के शाहनाला स्थित रिएल एस्टेट के एक प्रोजेक्ट में काम करता था। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मृतक की हत्या करके लाश फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है।
खून के धब्बों से मिला सुराग
तिलवारा थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव के अनुसार शाहनाला के पास एक कांग्रेस नेता साइट चल रही है। वहां शंकरलाल पटेल उर्फ खलीफा (५०) काम करता था। वह स्टोर रूम में रहता था। इसी साइट में शंकर का भांजा विजय पटेल भी काम करता है। दो दिन से शंकर के गायब होने पर उसके परिजन परेशान है। इस पर विजय ने साइट पर शंकर जिस स्टोर रूम में रहता था वहां जाकर देखा। उसे वहां कुछ खून के छींटों के निशान दिखाइ दिए। उसने जब खून के छींटे का पीछा करना शुरू किया तो वह शाहनाला तक पहुंच गया। जहां, पहुंचने पर उसे नाला के पास एक शव नजर आया। उसने पास जाकर देख तो शव उसके मामा शंकर का था।
जले मिले कपड़े
पुलिस के अनुसार शंकर को आखिरी बार रविवार को विजय ने देखा था। इसके बाद शंकर का पता नहीं चला। परिजन चिंतित हुए। शंकर की तलाश शुरू की गई। तब विजय स्टोर रूम के पास पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि वहां खून के छीटे पड़े थे और पास ही कुछ कपड़े जले हुए पड़े थे। उसने तत्काल इसकी जानकारी तिलवारा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को नाले से निकलवाया। मंगलवार को उसका पीएम कराया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सिर पर हमला कर हत्या
पुलिस के अनुसार शाहनाला के पास कांग्रेस नेता चंद्रमोहन बाबू की साइट है। उनकी साइट में काम करने वाले एक मजदूर का शव पास के नाले में मिला है। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि आरोपितों ने शंकर के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। किसी को वारदात का पता नहीं चले, इसलिए आरोपित ने लाश को नाले में फेंक दिया। घटना की जांच शुरू कर दी गइ है। साइट के सभी मजदूरों और वहां काम करने वालों से पूछताछ शुरू कर दी है।
Published on:
24 Apr 2018, 9:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.