स्वास्थ्य महकमा लोगों को सचेत करते हुए अपने आस पास सफाई रखने की अपील कर रहा है। इसके साथ ही, विभाग की ओर से ये भी कहा जा रहा है कि, पानी जमा न होने दें, साफ पानी को ढांक कर रखें क्योंकि डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। समय-समय पर कूलर और अन्य पानी को सहेजने वाले स्थानों की सफाई करें, पानी लगातार बदलते रहें।