जबलपुर। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 6 मई को होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) समूचे देश के साथ जबलपुर में भी 6 मई को आयोजित होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा के लिए शहर में 16 केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई द्वारा स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिसे नीट की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:30 बजे पहुंचना होगा। विशेषज्ञों का माना है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए छात्र 7 बजे तक ही परीक्षा केंद्र पहुंच जाए तो बेहतर होगा। 7.30 बजे के बाद प्रवेश पूर्णत: वर्जित है।
7 हजार स्टूडेंट्स देंगे एग्जाम एग्जाम देने वाले स्टूडेंट को कपड़े सीबीएसई की गाईड लाइन के अनुसार ही पहनकर आने होंगे व जूते पहनने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र पर सिर्फ एडमिट कार्ड ले जाने की अनुमति दी गई। जिसमें स्टूडेंट का फोटो आवश्यक रूप से चिपका हो। इस बार शहर में लगभग 7000 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे।
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा नीट परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच होगी। जारी किए गए एडमिट कार्ड में डे्रसकोड संबंधी निर्देश दे दिए गए हैं, वहीं एग्जाम टाइम पर एंट्री के दौरान टाइट चैकिंग होगी। विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए समय से दो घंटा पहले पहुंचे।
एक्सपर्ट्स की सलाह बायोलॉजी सबसे ज्यादा वेटेज वाला सब्जेक्ट है और एग्जाम क्रेक करने में इसका सबसे अहम रोल होता है। एक्सपर्ट की मानें तो डायग्रोमेटिकल सवाल एनसीईआरटी बुक्स से बनाए जाते हैं। इसी तरह फिजिक्स के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी चाहिए। अगर फॉर्मूला चार्ट बनाकर टेबल के पास लगाएं और बार-बार उसे देखेंगे तो सरलता से दिमाग में बैठ जाएगा।
सवालों की पहचान कर लें केमिस्ट्री में कॉन्सेप्चुअल सवाल कुछ सालों से ज्यादा पूछे गए हैं। एेसे में कंसेप्ट्स क्लियर होने बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट के मुताबिक सबसे पहले न्यूमेरिकल सवालों की पहचान कर लें और उन्हें आखिरी में हल करें क्योंकि इसमें समय लगा तो आगे के क्वेश्चन सॉल्व करने में दिक्कत होगी।