scriptभारत में उपलब्ध Wearable Devices जिन्हें आपने नहीं सुना होगा! | wearable devices available in india technology hindi news | Patrika News

भारत में उपलब्ध Wearable Devices जिन्हें आपने नहीं सुना होगा!

locationजबलपुरPublished: Jan 19, 2016 02:42:00 pm

Submitted by:

जानते हैं कि देश में परफॉर्मेंस और स्टाइल के लिहाज से किस तरह के वियरेबल डिवाइस मौजूद हैं-


पिछले साल से रोचक वियरेबल डिवाइसेज की लॉन्चिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। फिटबिट और जॉबोन जैसे नए ब्रांड्स ने भारत में शॉप सेटअप की। श्याओमी एमआईफिट के रूप में लोगों को अफोर्डेबल वियरेबल बैंड मिले। माइक्रोमैक्स ने भी अपने यूफिट की मदद से बेस्ट ऑफर देने की कोशिश की।

वियरेबल डिवाइस में एडवांस इलेक्ट्रोनिक टेक्नोलॉजी लगी होती है। यह घड़ी के रूप में, कपड़ों के रूप में और एक्सेसरीज के रूप में हो सकती है। वियरेबल डिवाइसेज का इस्तेमाल फिटनेस ट्रैकर, नेविगेशन टूल, मीडिया डिवाइस और कम्यूनिकेशन गैजेट के रूप में काफी हो रहा है। निजी इस्तेमाल के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी इनका इस्तेमाल बढऩे लगा है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स को पूरी तरह से साकार करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है।

जानते हैं कि देश में परफॉर्मेंस और स्टाइल के लिहाज से किस तरह के वियरेबल डिवाइस मौजूद हैं-

फिटबिट सर्ग
फिटनेस पसंद करने वाले लोगों के लिए यह अच्छा डिवाइस है। यह बिल्ट-इन जीपीएस के साथ आता है। इससे आप अपनी हार्ट रेट ट्रैक कर सकते हैं और क्वालिटी ऑफ स्लीप पता कर सकते हैं।

गोकी लाइफ
यह स्टाइलिश और स्पेशल बैंड है। जब आप इस बैंड को खरीदते हैं तो आप पर्सनल कोच से कनेक्टेड होते हैं। यह हेल्थ गोल्स पर निगाह रखता है और गाइडेंस उपलब्ध करवाता है।

श्याओमी एमआई फिट
2015 में श्याओमी ने वियरेबल बैंड लॉन्च कर वियरेबल मार्केट में प्रतिष्ठा बढ़ाई। 999 रुपए में यह हार्ट रेट, स्टेप काउंट और स्लीप जैसा डाटा ऑफर करता है। यह वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ भी है।

सोनी स्मार्टवॉच 3
यह बेस्ट परफॉर्मिंग एंड्रॉइड स्मार्टवॉचेज में से एक है। इसमें 1.6 इंच ट्रांसफ्लेक्टिव टीएफटी एलसीडी है, जो सभी लाइटिंग कंडिशन्स में अच्छी विजिबिलिटी ऑफर करता है। सिंगल चार्ज पर इसकी बैटरी 47 घंटे काम करती है।

एलजी वॉच अरबाने
जब एलजी ने स्मार्टवॉच एरिना में प्रवेश किया, तो इसे वाकई गुड-लुकिंग डिवाइस ऑफर किया। यह एक शानदार फिटनेस वॉच है, जिसमें कई उपयोगी फीचर्स मौजूद हैं। कंपनी ने इसे उन यूजर्स के लिए तैयार किया है, जो खास तरह के प्रोडक्ट्स पसंद करते हैं।

सैमसंग गियर 2 नियो
अगर आप स्मार्ट और सुंदर वियरेबल तलाश रहे हैं जो आपकी हेल्थ ट्रैक करने से ज्यादा उपयोगी हो तो आप बिना टेंशन के सैमसंग गियर 2 नियो ले सकते हैं। यह टाइजेन ओएस पर काम करता है और 1 गीगाहट्र्ज ड्यूलकोर प्रोसेसर से चलता है। इसमें एमोलेड स्क्रीन है जो कॉल करने और रिसीव करने में मदद करती है। यह फोन में इंस्टॉल्ड एप्स से नोटिफिकेशन पढऩे में मदद करता है। हेल्थ ट्रैकिंग में इस डिवाइस का कोई जवाब नहीं।

मोटो 360 (दूसरी पीढ़ी)
यह डिवाइस पहली बार लोगों के सामने आया, तो सबने इसे पसंद किया। इसका रेज्योल्यूशन बूस्टअप हुआ है। यह वॉच एप्पल वॉच व एलजी वॉच अरबाने की तुलना में महंगी नहीं पड़ती।

जॉबोन यूपी3
जॉबोन ने अमेजॉन इंडिया के साथ मिल भारतीय बाजार में एंट्री की। यह स्मार्ट डिवाइस आपकी एक्टिविटीज को टै्रक कर सकता है, हार्ट रेट व नींद की जानकारी देता है। यह हेल्दी जीवन परिभाषित करने में मदद करता है।

फिटबिट चार्ज एचआर
इस सिंपल बैंड की स्क्रीन पर समय पता कर सकते हैं, हार्ट रेट जान सकते हैं और रोजमर्रा की गतिविधियों की अपडेट पा सकते हैं। इससे पता लगा सकते हैं कि कितने कदम तय किए या कितनी कैलोरी बर्न की।

एप्पल वॉच
यह वजन में काफी हल्की है और हर कलाई पर क्लासिकल लुक देती है। एप्पल वॉच ने लॉन्चिंग के साथ ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। यह आपको अपनी पसंद के एप्स को कस्टमाइज करने का विकल्प देती है।

ट्रेंडिंग वीडियो