17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

no firecrackers this diwali दिल्ली के बाद अब यहां पटाखों की बिक्री पर संकट, प्रशासन ने किया ये काम

गजब गफलत :व्यवस्था को ठेंगा, सज रहा पटाखा बाजार, प्रशासन ने लाइसेंस दिए नहीं, पटाखा विक्रेता लाइसेंस होने का दम भर रहे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 10 Oct 2017, 2:01 PM IST

firecrackers

Fatal effects of firecrackers

जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को एक फैसले में दिल्ली और एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जिससे वहां के लोगों की दीवाली फीकी हो गई है। ठीक इसी तरह जबलपुर में प्रशासन कुछ ऐसी ही सोच रखता नजर आ रहा है। यहां अब तक फटाखा व्यापारियों को लाइसेंस जारी नहीं एिक गए हैं। जबकि थोक पटाखा बाजार प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा है। अब तक जिला प्रशासन ने यहंा व्यापारियों को थोक लाइसेंस जारी नहीं किए, बावजूद इसके इधर दुकानें खोल ली गई हैं। जानकारों के मुताबिक बिना अनुमति शुरू हुए इस बाजार में लाखों रुपए का व्यापर पिछले सात दिनों में हो चुका है और प्रशासन इससे बेखबर है।

कठौंदा स्थित कचरा ट्रीटमेंट प्लांट के पास थोक पटाखा बाजार की ग्राहकों के लिए दुकानें सज गई है। प्रशासन ने अब तक पटाखा बेचने वालों के लिए कठौंदा के लाइसेंस ही जारी नहीं किए हैं। इसके बावजूद कठौंदा में पटाखा विके्रताओं ने अपनी-अपनी दुकानें ब्रिक्री के लिए सजा ली हैं। न तो इन्हें यहां रोकने वाला कोई है, न प्रशासन और पुलिस को इसकी चिंता। सोमवार को जब पत्रिका टीम ने पटाखा दुकान खोलकर बैठे लोगों से लाइसेंस का पूछा तो किसी ने झूठ का सहारा लिया तो किसी ने एसोसिएशन के अध्यक्ष को उत्तरदायी ठहराते हुए जवाब देने से चुप्पी साध ली।

२४ दुकानें-
थोक बाजार में करीब २४ दुकानें है। इनमें से किसी भी दुकानदार के पास पटाखा बेचने का अस्थायी लाइसेंस नहीं है। सूत्रों का कहना है कि जिम्मेदारों से सांठगांठ कर सभी ने टीननुमा दुकान खोलकर लाइसेंस प्राप्त होने से पहले ही पटाखों का कारोबार शुरू कर दिया गया है। कठौंदा में सजे इस अवैध पटाखा बाजार में सुरक्षा के इंतजाम भी नदारद है। हर दुकान में न्यूनतम २० से २५ लाख रुपए के पटाखे हैं बावजूद इसके न तो यहंा फायर ब्रिगेड है, न पानी के टेंकर की व्यवस्था। हद तो यह है कि खुद पटाखा बेचने वालों के पास सीजफायर तक नहीं हैं। इस मामले में प्रशासन लाइसेंस जारी नहीं करने की आड़ लेकर बच रहा है। बड़ा सवाल यह है कि एेसे में यदि आगजनी या बड़ी दुर्घटना होती है तो जिम्मेदारी किसकी होगी? इस मामले में प्रशासन की अनदेखी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।


दुकानों के बीच में भरा माल-

पटाखा बाजार में मापदंडों को दरकिनार कर दुकाने लगाई जा रही हंै। दो दुकानों के बीच में जगह तो छोड़ी जा रही है, लेकिन उस स्थान पर भी पटाखों को भर दिया गया है। जिससे छोड़ी गई जगह का कोई औचित्य ही नहीं बचा। किसी भी एक दुकान में आग भड़कने पर तेजी से आग दूसरी दुकानों तक फैलने का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन के इशारे पर लगी दुकानें-
पटाखा विक्रेताओं का का कहना है कि पटाखा दुकान प्रशासन की स्वीकृति के बाद ही शुरू की गई हैं। हालांकि प्रशासन के शस्त्र शाखा प्रभारी इसे गलत ठहरा रहे हैं। समय रहते लाइसेंस ने देने में प्रशासन के ऊपर घालमेल का भी आरोप लगाया जा रहा है।
हो सकता है बड़ा हादसा
जानकारों का कहना है कि यदि पटाखा बाजार में आगजनी की दुर्घटना होती है तो ग्रीन सिटी का एरिया बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। यहां खतरनाक आतिशबाजी का बड़ा स्टॉक है। जिन में चिंगारी भड़कने से आग विकराल रूप ले सकती है।
अस्थायी लाइसेंस अभी नहीं दिए गए हैंं। यदि लाइसेंस लिए बिना ही पटाखा दुकान खोल ली गई हैं तो पुलिस को कार्रवाई कर दुकानें बन्द करानी चाहिए। मामले को गम्भीरता से लिया जाएगा।
- अरविंद सिंह, शस्त्र शाखा प्रभारी
&प्रशासन ने लाइसेंस अभी तक नहीं दिया हैं। जिम्मेदार लाइसेंस देने में बेवजह की देरी कर रहे हैं। दीपावली को १० दिन ही बचे हैं और अभी तक हमारे हाथ में लाइसेंस नहीं आए। यहंा कई अव्यवस्थाएं है। कलेक्टर ने अव्यवस्थओं को दूर करने का आश्वासन दिया था। जो झूठा साबित हो रहा है।
- जयकुमार जयसिंघानी, अध्यक्ष, थोक पटाखा व्यापारी एसोसिएशन
जिला प्रशासन ने अभी लाइसेंस जारी होने की सूचना नहीं मिली है। यदि वहां बिना लाइसेंस के ही व्यापार शुरू कर दिया गया है तो ये गंभीर विषय है। दमकल विभाग को भी एसोसिएशन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। रात में ही कठौंदा स्थित पटाखा बाजार में फायर ब्रिगेड जाएगी।
- संदीप जयसवाल, फायर अधीक्षक