
जबलपुर। हंसते खेलते वे नानी के घर से पापा मम्मी के साथ बाजार आईं थीं। अबोध बच्चियां बाइक पर ठंडी हवाओं के साथ हंसी ठिठोली करती हुई मम्मी पापा से बात कर रहीं थी। बाजार में खूब मस्ती की, इसके बाद फिर दोबारा गांव लौटने लगीं तब भी बच्चियां मां और पिता के साथ बातें करते हुए चल रहीं थीं, लेकिन तभी काल बनकर आया एक डम्पर उनकी इस हंसी को हमेशा के लिए छीनकर ले गया। उनकी मां जो चंद पल पहले गोद में लेकर दुलार रही थी, वह अब सड़क पर खून से लथपथ पड़ी थी। जिसने भी ये नजारा देखा उसकी रूह कांप गई। बच्चियां केवल मम्मी को पुकार रहीं थी, बार बार उठने को कह रहीं थीं। किंतु उनकी मां हमेशा के लिए चिर निद्रा में चली गई थी। जो अब कभी नहीं जागने वाली थी।
READ MUST- किन्नरों का कजलियां डांस, डीजे पर जमकर लगाए ठुमके- देखें वीडियो
यह है मामला-
गोसलपुर के जुझारी गांव एनएच-7 पर बुधवार शाम हाइवा का पिछला टायर बर्स्ट हो गया। अनियंत्रित हुए हाइवा ने आगे जा रहे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर सवार महिला हाइवा के नीचे आ गई उसका पहिया महिला को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में बाइक में सवार दो बच्चियां बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद एनएच पर दोनों तरफ जाम लग गया। शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
READ ALSO- ट्रक ने मारी ऐसी टक्कर की देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए, तीन लोगों हुआ ये हाल- देखें वीडियो
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक कैलवास उमरिया निवासी अरविन्द पटेल (35), पत्नी सविता पटेल (28) और बच्चियों वेदांती (03) और वैष्णवी (03) को सुसराल लमकना घाना से लेकर बाइक से लेकर सिहोरा आया था। सिहोरा में खरीदी के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। शाम पांच बजे तीनों एनएच-7 जुझारी गांव के पास पहुंचे, तभी हाइवा एमपी 21 एच 1078 अचानक हाइवा का बीच वाला चाक बस्र्ट हो गया। हाइवा ने बाइक सवार सविता को कुचलता हुआ निकल गया।