
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल में 12वें दिन बदलाव नहीं
जबलपुर। क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि थाना भेडाघाट के पास किशोरी साहू, न्यू रिसोर्ट ढाबा के बाजू में टैंकर से डीजल एवं पैट्रोल चोरी कर निकलवा रहा है। क्राईम ब्रांच एवं थाना भेडाघाट पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देते हुए बाल सिंह लोधी उम्र 35 वर्ष निवासी उड़ना करहैया पाटन, भरत अहिरवार उम्र 28 वर्ष एवं वीरेन्द्र अहिरवार उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खैरी तथा टैंकर चालक वकील खान उम्र 40 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम हनुमानताल एवं क्लीनर रिंकू पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी खमरिया को टैंकर से डीजल निकालते रंगे हाथ पकड़ा गया।
क्राईम ब्रांच एवं भेडाघाट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
टैंकर से डीजल एंव पैट्रोल चोरी करते रंगे हाथ आरोपी पकड़े गये
प्लास्टिक की जरीकेनों में भरा हुआ लगभग 21 हजार लीटर पेट्रोल एवं डीजल जप्त
मौके पर टैंकर मे लगभग 5 हजार लीटर डीजल तथा 14 हजार लीटर पैट्रोल एवं टैंकर से चोरी कर निकाला हुआ 19 जैरीकेन एवं 3 ड्रम में 1230 लीटर पैट्रोल एवं 315 लीटर डीजल मिला। पूछताछ पर पकड़े गये आरोपियों ने किशोरी साहू निवासी खैरी के द्वारा टैकर से डीजल एवं पैट्रोल चोरी करना बताया। मौके से टैंकर एमपी 16 एच 0901 एवं चुराया हुआ डीजल पैट्रोल जैरीकेन में भरा हुआ है तथा अन्य उपकरण जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओ के तहत थाना भेडाघाट मे वैधानिक कार्यवाही की जहा रही है। मौके से फरार किशोरी साहू एवं टैंकर मालिक बिहारीलाल यादव निवासी करोंदा थाना अधारताल की सरगर्मी से तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भेडाघाट श्री शफीक खान , क्राईम बा्रंच के सहायक उप निरीक्षक राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक सुग्रीव तिवारी, ज्ञानेन्द्र पाठक, अजय यादव, जितेन्द्र दुबे एवं थाना भेडाघाट के उप निरीक्षक राजेश धुर्वे आरक्षक दिनेश डेहरिया, रूपेश, रजनीश की सराहनीय भूमिका रही।
Published on:
25 Dec 2020 11:14 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
