28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेंकरों में तोड़फोड़, पेट्रोल डीजल की सप्लाई ठप

प्रदेशभर में बस, ट्रक और टेंकरों के ड्राइवर लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर हैं। नए हिट एंड रन कानून पर केंद्र सरकार के विरोध में वाहन चालकों का प्रदर्शन जारी है। इससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। कई जगहों पर हड़ताल कर रहे बस, ट्रक और टेंकरों के ड्राइवर अन्य वाहन चालकों को भी रोक रहे हैं और डरा धमका रहे हैं। प्रदेश के कई शहरों में बवाल हो रहा है। इधर कुछ शहरों में पेट्रोल डीजल की कमी की बात सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 2 Jan 2024, 5:27 PM IST

jbp_petrol.png

गाड़ियों के शीशा और हेडलाइट भी तोड़ दिए

जबलपुर. प्रदेशभर में बस, ट्रक और टेंकरों के ड्राइवर लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर हैं। नए हिट एंड रन कानून पर केंद्र सरकार के विरोध में वाहन चालकों का प्रदर्शन जारी है। इससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। कई जगहों पर हड़ताल कर रहे बस, ट्रक और टेंकरों के ड्राइवर अन्य वाहन चालकों को भी रोक रहे हैं और डरा धमका रहे हैं। प्रदेश के कई शहरों में बवाल हो रहा है। इधर कुछ शहरों में पेट्रोल डीजल की कमी की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें: एमपी में यहां मिलता है सबसे मीठा और अच्छा गुड़

इस बीच जबलपुर में पेट्रोल डीजल की सप्लाई को लेकर अपर कलेक्टर ने आरटीओ और ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक की। अभी बैठक में कोई निर्णय नहीं हो सका है। हालांकि प्रशासन की टीम पूरी रात शहपुरा भिटोनी पेट्रोलियम डिपो में तैनात रही ताकि कुछ हद तक पेट्रोल डीजल शहर में सप्लाई हो सके। कुछ गाड़ियों से पेट्रोल डीजल सप्लाई भी किया गया लेकिन जरूरत से बहुत कम मात्रा में ही मिला है।

यह भी पढ़ें: आइएसआइएस की धमकी! 26 जनवरी को देशभर में होंगे सीरियल ब्लास्ट

दरअसल दावे के विपरीत शहपुरा डिपो में प्रशासन और पुलिस टैंकर ड्राइवर को कोई सुरक्षा मुहैया नहीं करवा पा रहे हैं। इसलिए प्रदर्शनकारी वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बाधित हो रही है। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी कर रहे हैं। कुछ गाड़ियों के शीशा और हेडलाइट भी तोड़ दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: इस बड़े स्कूल में पढ़ाई, खाना, रहना, यूनिफार्म सब मुफ्त

इस बीच ट्रांसपोर्टर की हड़ताल को हाईकोर्ट में भी चुनौती दी गई है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की। कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने कहा कि खाद्य पदार्थ, पेट्रोलियम पदार्थ की कमी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया गया है।

यह भी पढ़ें: स्कूलों की छुट्टी, फिर लगेंगी ऑनलाइन क्लासेस, जारी किया आदेश