27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / बड़ी खबर: पेट्रोल 4 और डीजल पांच रुपए महंगा

बड़ी खबर: पेट्रोल 4 और डीजल पांच रुपए महंगा

बड़ी खबर: पेट्रोल 4 और डीजल पांच रुपए महंगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 20 Sep 2018, 8:51 AM IST

petrol diesel rate mp

petrol price highest rate in india

जबलपुर। महंगाई में सबसे बड़ा योगदान पेट्रोल डीजल का है। परिवहन खर्च बढऩे से सभी चीजें महंगी हो रही हैं। ऐसे में आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है। यदि हम पिछले 15 दिनों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल आया है। ऐसे में आम आदमी की जेब लगातार ढीली हो रही है।

news facts- एक पखवाड़े में सबसे तेज बढ़े दाम, गड़बड़ाया बजट

एक पखवाड़ा में शहर के लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए प्रतिलीटर चार से पांच रुपए ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। रोजाना इनके दाम बढ़ रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं आया जब ग्राहकों को राहत मिली है। इससे आम आदमी की परेशानी बढ़ती जा रही है। बुधवार को पेट्रोल की कीमत 88.07 रुपए और डीजल की कीमत 77.98 रुपए लीटर पहुंच गई। जानकारों ने बताया कि बीते लगभग एक पखवाड़ा में दामों में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी हुई। पेट्रोल और डीजल में तीन से 40 पैसे तक की वृद्धि प्रतिदिन हुई। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

READ MORE- यहां हुआ था सृष्टि का पितर तर्पण, इस देवता ने किया था पिंडदान

यादव कॉलोनी निवासी आकृति सक्सेना ने बताया कि वह कॉलेज स्टूडेंट है। रोज-रोज बढ़ती कीमत के कारण पॉकेट मनी पर असर हो रहा है। पेट्रोल पंप में जिस दिन भी आएं भाव बढ़ा ही मिलता है। एक तो पढ़ाई ऊपर से पेट्रोल के बढ़ते दामों ने उन्हें परेशान कर रखा है। नितेश सिंह ने बताया कि ऐसा क्या हो गया है कि सरकार को रोजाना रेट बढ़ाने पड़ रहे हैं। सदर निवासी अनुराग बावरिया ने बताया कि पहले भी रेट बढ़ते थे लेकिन इतने नहीं जितने अभी बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। घर से संस्थान काफी दूरी पर है। इसलिए मोटरसाइकल पर जाना पड़ता है।
READ MORE- पितृमोक्ष अमावस्या 2018: इस दिन करें भूले बिसरे पितरों का तर्पण, उन्हें मिलेगा मोक्ष, आपको धन वैभव

कब कितना रेट
तिथि पेट्रोल डीजल
30 अगस्त 87.17 73.87
01 सितम्बर 84.55 74.37
03 सितम्बर 85.01 75.11
05 सितम्बर 85.38 75.54
07 सितम्बर 85.86 76.55
09 सितम्बर 86.38 76.65
11 सितम्बर 86.76 77.03
13 सितम्बर 86.90 77.15
15 सितम्बर 87.53 77.64
17 सितम्बर 87.97 77.89
19 सितम्बर 88.07 77.98