6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही परिवार के 10 लोगों के पीने के पानी में मिलाकर दे दिया जहर, देखे वीडियो

इलाहबाद-इटारसी पैसेंजर में घटना, सतना के यात्रियों की ट्रेन में तबियत बिगड़ी, कटनी अस्पताल में कराया गया भर्ती

2 min read
Google source verification
Poisoned by drinking water drink 10 people of the same family, crime,bullet trains,drinking water,Indian Railway Ministry,Indian railway stations,Indian Railway Catering and Tourism Corporation,Indian Railway,bullet train,train accident,Japanese bullet train,GRP,indian rail,Indian Railway PSU,indian rail samachar,indian rail budget,Indian railway samachar,MP Police,indian bullet train,katni police,indian railway news train,vacancy in Indian Railway,WCR,katni hospital,crime in katni,grp katni,Kat

Poisoned by drinking water drink 10 people of the same family

जबलपुर। इलाहबाद-इटारसी पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों से लूट के इरादे से किसी लूटेरे ने सह यात्रियों को पानी के साथ जहर मिलाकर पिला दिया। घटना फास्ट पैसेंजर में मंगलवार को सतना-कटनी रेलवे खंड के बीच में हुई। जहरीले पानी के सेवन से यात्रियों की तबियत बिगडऩे लगी। सेहत अधिक बिगडऩे पर पर आनन-फानन में कटनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद हालात गंभीर होने पर यात्रियों को कटनी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों में दहशत फैल गई।
सतना से हुए थे सवार
सतना जिले के साकेत परिवार के सदस्य सतना रेलवे स्टेशन से इलाहबाद-इटारसी पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे। ये सभी निजी यात्रा पर निकले थे। सूत्रों के अनुसार जहरखुरानी के शिकार समस्त यात्री सतना जिले के निवासी है। जिले के कोलगवां, रामपुर कोटर थाना क्षेत्र के निवासी है। कटनी जीआरपी ने जहरखुरानी की आशंका जताई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
डूंडी स्टेशन में पीया पानी
ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि साकेत परिवार जिस डिब्बे में सवार था, वहां पर एक युवक भी बैठा था। इस युवक ने डूंडी स्टेशन पर साकेत परिवार के सदस्यों को पानी लाकर दिया। पानी पीने के बाद कुछ देर तक सभी सामान्य रहे। लेकिन करीब 20-25 मिनट बाद एक-एक करके कई यात्रियों की सेहत बिगडऩे लगी। इसमें सभी साकेत परिवार के थे।
उल्टियां होने के बाद बेहोश हो गए बुजुर्ग
प्राप्त जानकारी के अनुसार जहरीले पानी के सेवन के बाद साकेत परिवार के कुछ लोगों ने स्वास्थ्य खराब लगने की शिकायत की। कुछ देर बाद परिवार के दो बुजुर्ग सदस्यों को उल्टी हुई। उल्टी होने के कुछ देर बाद दोनों बुजुर्ग तकरीब अर्धबहोशी की हालत में चले गए। अचानक परिवार के एक के बाद एक सदस्यों की तबियत बिगड़ती देखकर सहयात्री भी घबरा गए। इस पर लोगों को पीने के पानी में कुछ जहरीले पदार्थ के मिले होने का शक हुआ। उन्होंने अगले स्टेशन पर ट्रूेन के ठहरते ही गार्ड को घटना की सूचना दी।

ये हुए जहरखुरानी के शिकार
रामाधीन साकेत, 60 वर्ष
मुन्नालाल साकेतए 60 वर्ष
कलावती, 40 वर्ष
शिवानी, 17 वर्ष
फूलवती,55 वर्ष
ईश्वरदीन, 64 वर्ष
हसू बाई, 50 वर्ष
दुकौड़ी लाल साकेत, 54 वर्ष
मदई साकेत, 65 वर्ष
राजकुमार केवट, 26 वर्ष