
Police caught thieves
जबलपुर । बरेला पुलिस ने सोमवार को अंतरजनपदीय चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के चार सदस्यों को एकता मार्केट से दबोचते हुए जिले की छह और मंडला व बैतूल की एक-एक नकबजनी का खुलासा किया। चारों के कब्जे से 11 तोला सोने के और तीन किलो चांदी के लगभग पांच लाख रुपए के जेवर जब्त किए गए। एसपी अमित सिंह ने बताया कि ये सभी कार एमपी 20 सीए 0917 से अलग-अलग जिलों में घूम-घूमकर सूने घरों में छत के रास्ते घुस कर चोरी करते थे। इस मौके पर एएसपी राय सिंह नरवरिया, संदीप मिश्रा व अरविंद दुबे मौजूद थे।एसपी के मुताबिक गिरफ्त में आए गिरोह के सदस्यों में रीवा निवासी रामबहोर उर्फ पप्पू साहू, इंद्रानगर कटनी निवासी जगदीश प्रसाद बर्मन, शुक्ला नगर जबलपुर निवासी संदीप अटनेरे व गंगासागर एकता चौक निवासी राकेश विश्वकर्मा हैं।
एक साल से सूने मकान का तोड़ रहे ताला
चारों कार का दस्तावेज नहीं दिखा पाए। कार में एक बैग मिला। जिसमें जेवर रखे थे। इसके बारे में भी ठीक से जवाब नहीं दे सके। पूछताछ में चारों ने स्वीकार किया कि वे बरेला थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया, छतरपुर, तिलहरी, हिनौतिया गौर में एक साल से सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी कर चुके हैं। इसके अलावा भेड़ाघाट अंतर्गत तेवर व सहजपुर में और बैतूल व मंडला के ग्राम पौड़ी में चोरी कर चुके हैं। सभी पूर्व में जबलपुर, कटनी व मंडला में चोरी के प्रकरणों में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। कार चारों ने शहर के कार बाजार से खरीदी है।
गले का चेन छीनकर हो गए फरार
गोराबाजार सब्जी मार्केट में सोमवार रात स्कूटी सवार महिला के गले का चेन छीन कर बाइक सवार दो लुटेरे फरार हो गए। हालांकि, लुटेरों के हाथ में चेन का एक तिहाई हिस्सा आया। लॉकेट सहित शेष हिस्सा मौके पर ही गिर गया। लुटेरे बरेला की ओर फरार हो गए। बिलहरी स्थित मॉडल टाउन निवासी सुमन बाई बहू व नातिन के साथ शहर से खरीदी कर लौट रही थी। रात 8.15 बजे के लगभग तीनों गोराबाजार सब्जी मार्केट में रुक कर सब्जी खरीद रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवक निकले। दोनों ने सुमन बाई के गले से सोने का मोटा चेन खींच लिया। चेन का दो स्थानों से टूट गई।
Published on:
10 Jul 2018 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
