जबलपुर। सरकार रेत के दामों को लेकर माथापच्ची कर रही है। ऑनलाइन बिक्री प्रक्रिया से लेकर अवैध खनन पर नकेल कसने तक की बात कही गई, लेकिन सस्ती रेत मिलने का सपना अब भी आम आदमी को नहीं दिख रहा है। वहीं जो रेत उचित दामों पर मिल रही है, उसे भी रिश्वत का ग्रहण लगा हुआ है। मामला जबलपुर जिले की पाटन तहसील का है। जहां एक एसआई द्वारा रेत डंपरों की पासिंग को लेकर रिश्वत मांगी गई। जिसे डंपर मालिक की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर ने रंगे हाथ दबोच लिया है। एसआई के पकड़े जाने पर पुलिस महकमा में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।