22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे का देशभर में मेगा ब्लॉक, ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के बदले गए रूट

ट्रेन का सफर दुश्वार

2 min read
Google source verification
mega block

mega block

जबलपुर. देशभर के रेलयात्रियोंं के लिए जुलाई का माह जद्दोजहद भरा साबित होगा। इस माह रेलवे देशभर में मेगा ब्लॉक ले रहा है। रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के नाम पर देशभर के साथ ही पश्चिम मध्य रेलवे में भी ये मेगा ब्लाक लिया जा रहा है। मेगा ब्लाक के कारण जहां देश की कई बड़ी ट्रेनें रद्द की जा रहीं हैं वहीं अनेक ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। टे्रनों को रद्द किए जाने, शॉर्ट टर्मिनेट व रूट बदले जाने से यात्री परेशान हो रहे हैं।


रेल विद्युतीकरण कार्य के लिए मेगा ब्लॉक
जबलपुर-कटनी खंड पर रेल विद्युतीकरण कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस रूट पर 13 जुलाई से 31 जुलाई तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इससे कई टे्रने आधे रास्ते में रद्द कर चलाई जाएंगी। विद्युतीकरण कार्य के लिए मेगा ब्लॉक के कारण 13 से 31 जुलाई तक 11652 अप सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी कटनी साउथ तक चलेगी, वहीं 11265 डाउन जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस कटनी साउथ से ही प्रारंभ होगी। उधर, 15 जुलाई को नैनी में साढ़े पांच घंटे के मेगा ब्लॉक के कारण जबलपुर व जबलपुर होकर चलने वाली 3 टे्रनों के रूट बदल दिए गए हैं। अमृतसर में मेगा ब्लॉक के कारण 01707 जबलपुर-अटारी स्पेशल को 21, 24 व 28 जुलाई और 01708 अटारी-जबलपुर स्पेशल को 22, 25 व 29 जुलाई को रद्द कर दिया गया है।


कौन सी टे्रन, कहां से चलेगी
सीपीआरओ प्रियंका दीक्षित ने बताया कि जबलपुर-कटनी के बीच विद्युतीकरण कार्य के लिए मेगा ब्लॉक के कारण 13 से 31 जुलाई तक 11652 अप सिंगरौली-जबलपुर इंटरसिटी कटनी साउथ तक चलेगी, वहीं 11265 डाउन जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस कटनी साउथ से ही प्रारंभ होगी। गाड़ी संख्या 51671 डाउन इटारसी-सतना पैसेंजर सिहोरा तक चलेगी और 51672 अप सतना-इटारसी पैसेंजर सिहोरा स्टेशन से ही प्रारंभ होकर इटारसी तक जाएगी। इसी तरह 15, 22 व 29 जुलाई को जबलपुर-मंडुआडीह एक्सप्रेस जबलपुर से 3 घंटे विलम्ब से दोपहर एक बजे रवाना होगी। 21, 24 व 28 जुलाई को 01707 जबलपुर-अटारी स्पेशल और 01708 अटारी-जबलपुर स्पेशल को 22, 25 व 29 जुलाई को रद्द कर दिया गया है।