
recipes for healthy and tasty special gujiya in holi 2018
जबलपुर। रंगों का त्योहार होली नजदीक है। त्योहार की दस्तक के साथ ही होली पर बनने वाले पकवान की खुश्बू घरों की रसोईघर से आना शुरू हो गई है। होली के मौके पर खास तौर से परोसे जाने वाले पकवान गुजिया को स्वादिष्ट बनाने के लिए अभी से तैयारियां कर रही है। इस मौके पर गुजिया की नई रेसिपी आपके लिए लेकर आए है। शेफ रीता बता रही है कि गाजर, नारियल, ड्रायफूट्स और फ्रूट्स का अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करके आप इस होली पर अपनों को स्वादिष्ट और सेहतमंद गुजिया परोस सकते है।
नमकीन गुजिया- गुजिया की पहचान उसकी मिठास के साथ होती है। लेकिन त्योहार के अवसर पर अन्य पकवानों के विकल्प और मीठा खाकर अक्सर लोग बोर हो जाते है। ऐसे में आप अपने किचन में इस होली पर नमकीन बेक्ड ओट्स गुजिया तैयार कर सकते है। यह ये गुजिया आटा, ड्राई फ्रूट्स और ओट्स से तैयार होगी। ज्यादा खाने पर भी सेहत को नुकसान नहीं करेगी।
ऑइलफ्री गुजिया- आमतौर पर लोगों की मुंह में तेल/घी में तलकर बनाई गई गुजिया का स्वाद चढ़ा होता है। लेकिन आप इसे बिना तेल के भी बिना सकते है। इसके लिए आपको गुजिया को शेप देने के बाद उसे फ्राय करने के बजाय बेक करना होगा। इसमें आप फीलिंग अपनी मनचाही कर सकते है। स्वाद के मामले में ये किसी भी स्तर पर तेल मेंं फ्राय गुजिया से कम नहीं है।
शुगरफ्री गुजिया- खजूर और अंजीर बहुत हेल्दी होते हैं। इनका इस्तेमाल आप गुजिया बनाने में खोए की फीलिंग की जगह कर सकते हैं। यह गुजिया उनके लिए भी खास है जो मधुमेह की बीमारी से पीडि़त है। इसे फ्राई की जगह बेक करने पर बीमार व्यक्ति भी त्योहार पर गुजिया का स्वाद चख सकते है।
इससे और होगी बेहतर- गुजिया बनाने में मैदे का इस्तेमाल होता है। मैदे की अधिक मात्रा पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक होती है। ऐसे में गुजिया की बजाय सूजी का उपयोग किया जा सकता है। सूजी की अधिक मात्रा का उपयोग करके गुजिया की बाहरी परत तैयार की जा सकती है। आजकल गाजर लगभग हर मौसम में उपलब्ध है। ऐसे गुजिया की फीलिंग में ड्रायफ्रूट्स, नारियल के साथ गाजर का उपयोग नया फ्लेवर दे सकता है।
बस थोड़ा सा बदलाव- शेफ रीता ने बताया कि परंपरागत तरीके से गुजिया का निर्माण मैदा और खोया के साथ ड्रायफ्रूट्स का उपयोग होता है। इसका स्वाद होली के त्योहार में और मिठास घोलता है। लेकिन इस तरीके से तैयार गुजिया अधिक खाने से पेट में भारीपन महसूस होता है। आजकल लोग स्वास्थ्य को लेकर सजग रहते है। ऐसे में गुजिया बनाने के इन तरीके में मामूली बदलाव करके उसे सेहतमंद और अधिक स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।
Published on:
22 Feb 2018 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
