24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनियंत्रित ऑटो पलटी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

पिकअप ने अचानक ऑटो को ओवरटेक किया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

2 min read
Google source verification
road-accident-5-injured

road-accident-5-injured

कटनी/जबलपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन दुर्घटनाओं में इजाफा होता नजर आ रहा है। अधिकतर दुर्घटनाएं भारी एवं छोटे वाहनों के तेज रफ्तार वाहनों के चलते हो रही है। बाइक सवार युवक भी तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे हैं। इनसे भी आए दिन शहर में दुर्घटनाएं हो रही है। कहने को तो पुलिस हर चौराहे पर तैनात रहती है लेकिन इन तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नाबालिग और किशोर बाइक पर तीन सवारी बैठाकर काफी तेज गति से वाहनों को शहर में दौड़ा रहे हैं। यातायात चौराहे से तीन सवारी बाइक को देखकर भी यातायात पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

पिकअप ने अचानक ऑटो को किया ओवरटेक
इसके चलते बाइक सवार व अन्य वाहन चालकों के हौसले बढ़ जाते हैं। इसका नतीजा सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आ रहा है। कई बार वाहनों के एक दूसरे के ओवरटेक करने से भी सड़क दुर्घटना हो रही है। जबलपुर के गोसलपुर निवासी पांच लोग ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप ने अचानक ऑटो को ओवरटेक किया। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

ऑटो अनियंत्रित होकर आमा मोड़ पर पलट गई
जबलपुर के गोसलपुर निवासी पांच लोग जबलपुर से कटनी ईद मनाने आए थे। पांचों एक ऑटो से भुलनशाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने गए थे। लौटते समय एक पिकअप ने ऑटो को ओवरटेक किया। इसके चलते ऑटो अनियंत्रित होकर आमा मोड़ पर पलट गई। दुर्घटना में सभी को चोटें आई है। एक की हालत गंभीर है। घायलों को आस-पास की लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर देखकर उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

जिला अस्पताल में कराया गया है भर्ती
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर के गोसलपुर निवासी पांच लोग जबलपुर से कटनी ईद मनाने आये कहकशां, गौसिया बेगम, नूरजहाँ बेगम, विक्की, जावेद पवई के पास भुलनशाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने गए थे। लौटते समय पिकअप के ओवरटेक करने के चलते ऑटो आमा मोड़ पर पलट गया। दुर्घटना में सभी को चोट आई है और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में कहकशां को जबलपुर रेफर किया गया है।