
Social-Media-1
social media fraud : सोशल मीडिया पर महिला से बुजुर्ग को पहचान बढ़ाना महंगा पड़ गया। जाल में फांसकर उसने दो माह में 29 खातों में 53 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। खुद को इंग्लैंड (यूके) का बताकर महिला व गिरोह के सदस्यों ने इतना ब्लैकमेल किया कि बुजुर्ग दंपती अवसाद में आ गए। सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। 70 वर्षीय रिटायर्ड अफसर ने तीन माह पहले सोशल मीडिया पर सोनम यादव ने रिक्वेस्ट भेजा। कहा, वह यूके में रहती है। तीन माह तक पहचान बढ़ाई फिर मिलने के लिए भारत आने की बात कहने लगी।
इस घटना से बुजुर्ग डिप्रेशन में आ गए। पत्नी ने कारण पूछा, तो पूरी घटना बताई। तब पत्नी ने बताया कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं, हिम्मत जुटाकर पहले तो महिला के द्वारा बताए गए खातों में रकम डालनी बंद की और फिर पुलिस में शिकायत की।
एक बार रुपए मिले तो युवती और उसके साथियों ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर कर गंभीर आरोप लगाए। आर्थिक और आपराधिक मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। बुजुर्ग ने डर से युवती के 29 खातों में 20 नवम्बर तक 53 लाख रुपए जमा किए।
युवती ने बुजुर्ग को गिफ्ट व यूके से भारत आने के टिकट की फोटो भेजी। कहा, मैं 55 लाख का सोना और डॉलर लेकर आ रही हूं। बाद में कहा, दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने उसे पकड़ लिया है। सोना-डॉलर जब्त हो गए हैं। छुड़ाने के लिए रुपए मांगे, बुजुर्ग ने भेज दिए।
social media fraud : 70 वर्षीय खान को एक युवती और उसके साथियों ने 53 लाख रुपए की चपत लगाई है। यह रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई। मोबाइल नम्बर और खाता नम्बरों के आधार पर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
Updated on:
30 Nov 2024 12:13 pm
Published on:
30 Nov 2024 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
