मानो सिर पर खून सवार था
विवाद के दौरान मां, बेटे से बस यही कहती रही कि थोड़ा रुकों, अभी खाना बन जाएगा। लेकिन बेटे के सिर पर मानो खून सवार था। गुस्से से तमतमाए अनिल ने मां के साथ विवाद किया और कहने लगा कि दिन में भी तुम्हारा पता नहीं रहता है, क्या करती रहती हो। इस पर सुमंत्री ने बेटे को समझाने की कोशिश की। कुछ सुनने के बजाय उसने अपशब्दों का प्रयोग शुरू कर दिया। तैश में आकर घर में रखा केरोसिन अपनी मां पर उड़ेल दिया और माचिस की तीली दिखा दी।