31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 दिनों तक नहीं चलेगा आपके घर का नल, निगम ने बताई वॉटर सप्लाई रोकने की ये वजह

जबलपुर में 14 से 29 जून तक रहेगा पानी का संकट, नगर निगम ने कहा- टंकियों की सफाई के चलते पानी सप्लाई इलाकों के अनुसार 15 दिन बंद रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Jun 2022, 4:09 PM IST

News

15 दिनों तक नहीं चलेगा आपके घर का नल, निगम ने बताई वॉटर सप्लाई रोकने की ये वजह

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर में अबी भीषण गर्मी से राहत भी नहीं मिली है कि, शहरवासियों को आगामी 15 दिन जल संकट से जूझना पड़ सकता है। दरअसल, शहर के अलग-अलग इलाकों में आज से शुरु हुई पानी की कटौती आगामी 29 जून तक जारी रहेगी। नगर निगम की ओर से इसका कारण बताते हुए कहा गया है कि, पानी की टंकियों की सफाई का शेड्यूल तय किया गया है और इस अवधि में शहर के अलग अग इलाकों के अनुसार टंकी सफाई कार्य किया जाएगा। यही कारण है कि, पानी की ओवरहेड टंकियों की सफाई के कारण 14 जून से 29 जून तक शाम को जलापूर्ति नहीं होगी।


नगर निगम के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव के अनुसार, हर साल की तरह इस साल भी शहर की उच्च स्तरीय टंकियों के कन्टेनर की सफाई तिथिवार किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसकी शुरुआत 14 जून से की गई है। पहले दिन बादशाह हलवाई मंदिर, मेडिकल टैंक, टाउन हॉल टैंक और बजरंग नगर टंकी की सफाई होगी। इस वजह से इन टंकियों से सप्लाई वाले इलाके में मंगलवार शाम को नलों में पानी नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें- तलवार लहराते हुए राहगीरों को धमका रहा था बदमाश, दहशत में घरों में दुबके लोग, वीडियो वायरल


इन इलाकों में अवरूद्ध रहेगी पानी की सप्लाई

वहीं 15 जून को ग्वारीघाट टैंक, मदार छल्ला टैंक, बिड़ला टैंक व संजय नगर, 16 जून को भीम नगर टैंक, भोला नगर टैंक, त्रिपुरी टैंक व दंगल मैदान टैंक ,17 जून को शारदा मंदिर टैंक, बेदी नगर टैंक और संजय नगर (रावण पार्क) टैंक, 18 जून को रामेश्वरम टैंक, लक्ष्मीपुर टैंक व गुलौआ टैंक, 20 जून को सिविल लाइन टैंक, मनमोहन नगर टैंक, आनंद नगर टैंक व मरघटाई सम्प, 21 जून को मोतीनाला टैंक, गुप्तेश्वर टैंक, रॉंझी टैंक, मरघटाई टंकी और किलकारी गार्डन टैंक, 22 जून को लेमा गार्डन टैंक, राईट टाउन टैंक, कोतवाली टैंक और एसबीआई टैंक, 23 जून को पीएसएम टैंक, गोहलपुर टैंक व मदर टेरेसा टैंक, 24 जून को सिद्ध बाबा टैंक सम्प, फूटाताल टैंक, शोभापुर टैंक और मिल्क स्कीम टैंक, 25 जून को भानतलैया सम्प और कटंगा टैंक, 27 जून को श्रीनाथ टैंक व करिया पाथर सम्पवेल, 28 जून को भंवरताल टैंक, एवं 29 जून को हाथीताल टैंक व सर्वोदय नगर टैंक की सफाई की जाएगी।


नगर निगम आयुक्त ने जताया खेद

तय तारीख के अनुसार संबंधित दिनों की तारीखों के दौरान उन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी। इन दिनों में उन टंकियों से जिन इलाकों में पानी की सप्लाई होती है, उनमें शाम को पानी की सप्लाई आंशिक रूप से अवरूद्ध रहेगी। निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ ने टंकियों की सफाई की वजह से जलापूर्ति वाधित होने से जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

पत्नी लड़ना चाहती है पार्षद चुनाव, नोड्यूज न मिलने से खफा युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, देखें वीडियो