24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर कांग्रेस अध्यक्ष परिवार के साथ गईं थीं भोपाल, चोरों ने तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया

नगर कांग्रेस अध्यक्ष परिवार के साथ गईं थीं भोपाल, चोरों ने तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया
less than 1 minute read
Google source verification
chori.png

city Congress president

जबलपुर। चोरों पर पुलिस का भय खत्म होता नजर आ रहा है। जबलपुर शहर में हर दिन एक से दो घरों के ताले टूट रहे हैं। पुलिस की चौकसी का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है, जबकि पुलिस कप्तान लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दे रहे हैं। ताजा मामला नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा जैन के घर चोरी का है। वे सपरिवार भोपाल गई हुईं थीं, इसी बीच सूने घर पर मौका पाकर चोरों ने उनकी तिजोरी पर हाथ साफ कर दिया और सोने चांदी के गहनों के साथ रुपए ले गए। सोमवार को जब से घर लौटीं तो उन्हें चोरी होने का पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

सूने मकान का ताला तोडकर चोरी
लार्डगंज पुलिस के अनुसार 4 जनवरी की रात गण्ेाश नगर कछपुरा में चोरी होने की सूचना रेखा जैन के पुत्र अभिषेक जैन उम्र 36 वर्ष ने दी। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उसका ऑटो मोबाइल का व्यापार है। 1 जनवरी को वह परिवार सहित भोपाल गया था। इस दौरान घर पर ताला लगाया था। रात लगभग 2:30 बजे अपने घर आया तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा एवं कुंदा निकला हुआ था। जब गेट खोलकर अंदर गया तो कपड़े एवं घर का सामान फैला पड़ा था। आर्टीफिसियल जेवर कुछ वहीं पडे थे। घर की आलमारियों से कुछ जेवर सोने चांदी के जेवर तथा कुछ नगदी रुपए गायब है। कोई अज्ञात सूने मकान का ताला तोडकर जेवर एवं नगदी रूपये चोरी कर ले गया है। इसी तरह विजय नगर में रामसुजान तिवारी के घर के सामने खड़ी कार चोर चुरा ले गए। वहीं प्रज्ञा शर्मा उम्र 44 वर्ष के घर से हजारों रुपए नगद चोर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में चोरों की तलाश शुरू कर दी है।