
Kisan rail: जिले से एक किसान का 10 टन पार्सल लेकर रवाना हुई ट्रेन, पढ़ें पूरी खबर
जबलपुर। मदन महल टर्मिनस जबलपुर शहर के दूसरा बड़े स्टेशन के रूप में अगले वर्ष तैयार हो जाएगा। योजना को अमलीजामा पहनाने पर पश्चिम मध्य रेल ने काम शुरू कर दिया है। प्लेटफार्म-3 को शेड से कवर करने के बाद प्लेटफॉर्म-1 को फुल रैक कोच के लिहाज से आकार दिया जा रहा है। नई रेल लाइन बिछाने के लिए भी कवायद की जा रही है। टर्मिनस बनने के बाद जबलपुर से शुरू होने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें मदनमहल स्टेशन से ही प्रारंभ होंगी। प्लेटफॉर्म के बाहर रेल कोच रेस्टोरेंट भी शुरू होगा।
मदनमहल स्टेशन
- 20 करोड़ से टर्मिनस बनेगा
- 05 रेललाइन हो जाएगी
- 04 प्लेटफॉर्म होंगे इसमें
- 01 लूप लाइन बनाई जाएगी
- 26 कोच की ट्रेन खड़ी होगी
भवन तोड़े बिना प्लेटफॉर्म-1 खिसकेगा पीछे
टर्मिनस बनाने के लिए स्टेशन में चार प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे। प्लेटफॉर्म-1 की ओर भवन को अधिक तोड़े बिना रेल लाइन की संख्या बढ़ाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार टर्मिनस में चार प्लेटफॉर्म और एक लूप लाइन को मिलाकर कुल पांच ट्रैक होंगे। नया प्लेटफॉर्म और रेल लाइन बिछाने के लिए प्लेटफॉर्म-1 का कुछ हिस्सा तोड़कर पीछे किया जाएगा। इससे निकली जगह पर प्लेटफॉर्म-1 और 2 के बीच एक नया प्लेटफॉर्म और एक लूप लाइन होगी। ट्रेनों के ओरेगिनेटिंग स्टेशन बनाने के लिए कोच सफाई के लिए कछपुरा स्टेशन में व्यवस्थित वाशिंग पिट भी बन रहा है।
प्लेटफॉर्म-3 लगभग पूरा तैयार हो गया है। इसे शेड से पूरा कवर करने के साथ ही फुल रैक खड़े करने की जगह तैयार की गई है। नए बनने वाले प्लेटफॉर्म-1 से वर्तमान प्लेटफॉर्म-3 जो कि टर्मिनस में प्लेटफॉर्म-4 होगा, तक आधुनिक ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों के बैठने, पेयजल, खानपान और स्टेशन में पार्किंग के लिए बेहतर सुविधा होगी। प्लेटफॉर्म-1 के विस्तार कार्य को गति देने के लिए मदन महल अंडर ब्रिज से यातायात तीन माह के लिए बंद कर दिया गया है। इधर, प्लेटफॉर्म की चौड़ाई बढ़ाने के साथ ही नई रेल लाइन के लिए इटारसी एंड पर पुराना बेस तोड़ा जाएगा। दो से तीन दिन में करीब 75 मीटर के हिस्से को तोड़कर नए प्लेटफॉर्म को नया आकार देने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इस दौरान प्लेटफॉर्म-1 पर आने वाली ट्रेन के इंजन को वर्तमान फुट ओवर ब्रिज के पास रोका जाएगा। पीछे की ओर जबलपुर स्टेशन की ओर के जो कोच प्लेटफॉर्म-1 में नहीं आ सकेंगे, उनके यात्रियों को प्लेटफॉर्म-2 से चढऩे-उतारने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। यहां रेल कोच रेस्टारेंट शुरू करने के लिए रेल उत्सव भवन के पास जमीन चिह्नित की गई है। रेस्टोरेंट में बदलने के लिए पुराने कोच भी चुन लिए गए हैं। इसकी निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसा ही रेल कोच रेस्टारेंट मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर भी बनेगा। इन दोनों को एक साथ शुरू करने की रेल प्रशासन की मंशा है।
Published on:
04 Dec 2020 10:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
