2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENTERTAINMENT : भारत में खूब पसंद किया गया अंग्रेजी का ये गाना

उपलब्धि: रानी दुर्गावती विवि जबलपुर का वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग देशभर में आया फस्र्ट, रांची विवि में रही जबलपुर की धूम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 23 Feb 2018, 6:00 AM IST

ENTERTAINMENT : भारत में खूब पसंद किया गया अंग्रेजी का ये गाना

ENTERTAINMENT : भारत में खूब पसंद किया गया अंग्रेजी का ये गाना

जबलपुर. देशभर में जबलपुर की गल्र्स का गाया गया अंग्रेजी खूब पसंद किया गया। सिंग अ सॉन्ग..., टॉप ऑफ द वल्र्ड..., मैरी डिड यू नो... सॉन्ग सुनाकर शहर की छह गल्र्स ने रांची विवि में मंच लूट लिया। संस्कारधानी के युवाओं ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर जबलपुर का नाम रोशन किया है। रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय युवा उत्सव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का सेहरा पहना है। पिछले सालों में जहां समूह नृत्य ने पहचान दिलाई थी, वहीं इस बार वेस्टर्न सॉन्ग और थिएटर के क्षेत्र में कमाल कर दिखाया है। रांची विश्वविद्यालय में ३३वां राष्ट्रीय युवा उत्सव महोत्सव संपन्न हुआ, जिसमें चार जोन की यूनिवर्सिटी शामिल हुई। रानी दुर्गावती विवि के प्रतिभागियों ने वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, थिएटर एक्टिविटी और क्विज कॉम्पीटिशन में हिस्सा लिया। वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग में प्रथम स्थान मिला। कल्चरल कोऑर्डिनेटर डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जबलपुर के इतिहास में पहली उपलब्धि है। इससे पहले वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग की नेशनल लेवल पर भागीदारी तो हुई है, लेकिन इस बार विजेता बने हैं। वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग डॉ. कीर्ति और ऋषभ श्रीवास्तव के निर्देशन में तैयार हुआ। इस अचीवमेंट से विवि में खुशी का माहौल है। इतना ही नहीं थिएटर विधा में वन एक्ट प्ले और स्किट में ऑल इंडिया लेवल पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही विवि के तीन प्रतिभागी क्विज कॉम्पीटिशन में भी बेहतर स्थान प्राप्त करने में कामयाब रहे।

इनका रहा शानदार प्रदर्शन

युवा उत्सव में ग्रुप सॉन्ग में वैष्णवी दुबे, पारुल वर्मा, साक्षी पाटेवार, सानवी श्रीवास्तव, श्रद्धा नामदेव, शुभांगी ढिमोले ने शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। थिएटर विधा में अमित झारिया, अमन कुशवाहा, सत्यार्थ शुक्ला, स्वरूप चौधरी, विनय चौधरी, इंगिता मरावी, अथिरा, अनुश्री गर्ग, मनुश्री गर्ग, पूर्वी निधि प्रदर्शन कर ऑल इंडिया लेवल पर तीसरा स्थान पाया।

वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग- प्रथम स्थान- मातागुजरी कॉलेज

वन एक्ट प्ले, स्किट- तीसरा स्थान- साइंस कॉलेज
क्विज- रिचा बिस्वाल, सत्यार्थ शुक्ला और इकबाल खान