डुमना नेचर रिजर्व में टाइगर सफारी निर्माण प्रोजेक्ट की फाइल एक साल से आगे नहीं बढ़ सकी है। ईको पर्यटन बोर्ड ने प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर मांगा है, लेकिन जमीन के पेंच में काम अटका हुआ है। भूमि के हस्तांरण के लिए निगम प्रशासन और वन विभाग के बीच पत्राचार हो रहा है। अधिकारियों ने प्रोजेक्ट में आ रहे रोड़े को हटाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिम्मेदार जनप्रतिधि भी चुप्पी साधे हुए हैं।