11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train में रिजर्वेशन कराना है तो जरूर पढ़ें यह खबर

- रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 9 Mar 2018, 11:34 AM IST

Train Tickets Reservation -Train e-Ticket Booking

Train Tickets Reservation -Train e-Ticket Booking

जबलपुर। ट्रेन में रिजर्वेशन कराना अब और सुविधाजनक हो रहा है। रिजर्वेशन करानेवाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब वे छोटे स्टेशनों पर ही यह काम करा सकेंगे, रिजर्वेशन टिकट के लिए उन्हें बड़े स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। पश्चिम मध्य रेलवे अब छोटे स्टेशनों पर भी रिजर्वेशन टिकट की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। छोटे स्टेशन पर चल रहे जनरल काउंटर पर यूपीएस-पीआरएस सिस्टम लगाया जा रहा है। इस सिस्टम के लग जाने पर यहां से जनरल टिकट और रिजर्वेशन टिकट दोनों ली जा सकेगी।

बरगवां स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट मिलना शुरू
छोटे स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट की यह सुविधा शुरु भी हो गयी है। जबलपुर मंडल के बरगवां स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट मिलना शुरू हो गया है। अन्य स्टेशनों पर भी इस सुविधा के लिए काम किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार जल्द ही भेड़ाघाट स्टेशन पर भी यह सुविधा शुरु हो जाएगी।

अभी ज्यादा टिकिट सेल नहीं

बरगवां स्टेशन पर खोले गए नए पीआरएस काउंटर पर अभी ज्यादा टिकिट सेल नहीं हो रहे हैं इसके बाद भी प्रायोगिक तौर पर नए स्टेशन पर यह सिस्टम खोला जा रहा है। नियमानुसार उन स्टेशनों पर ही रिजर्वेशन काउंटर (पीआरएस) खोले जाते हैं, जहां 8 घंटे में कम से कम 180 रिजर्वेशन टिकट सेल होती हो, लेकिन जबलपुर मंडल में इस नियम को शिथिल करते हुए सुविधा दी जा रही है।


बढ़ रही है डिमांड
पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारी इस सिस्टम को लगाने से पहले स्टेशन की टिकट सेल और पैसेंजर संख्या के आंकड़ों को खंगाल रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि जिन स्टेशनों पर मेल और सुपरफास्ट ट्रेन नहीं रुकती है वहां भी जनरल काउंटर में रिजर्वेशन सिस्टम लगाए जा रहे हैं। कई स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर खोलने की डिमांड है, उस पर भी अध्ययन किया जा रहा है। ई टिकट के साथ-साथ काउंटर टिकट की डिमांड भी बरकरार है।