आपको बता दें कि, शुक्रवार को मैक्सिको के कैरेबियन तट पर बने तुलुम रिजॉर्ट में दो ड्रग्स माफिया गैंग्स के बीच गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में भारतीय मूल की एक महिला की मौत होने की भी पुष्टि हुई है। महिला की पहचान अंजली रयॉट के रूप में हुई है, जो मौजूदा समय में कैलिफोर्निया के सैन जोंस में रहती थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस गैंगवार में दो विदेशी पर्यटकों की मौत हुई है, जिसमें से एक अंजली भी हैं।