15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह से आग उगल रहा सूरज, आज रिकॉर्ड तोड़ सकती है गर्मी

सुबह से आग उगल रहा सूरज, आज रिकॉर्ड तोड़ सकती है गर्मी  
2 min read
Google source verification
today hottest day of the year

today hottest day of the year

जबलपुर। मौसम रोज नए नए रूप में सामने आ रहा है। रंग बदलते इस मौसम के चलते लोग परेशान और बीमार हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह तपिश के साथ ही हुई है। सुबह दस बजे तक सूरज की तपन लोगों को चुभने लगी है। सड़कें आम दिनों की अपेक्षा खाली नजर आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार शाम तक तापमान 40 डिग्री से पार हो सकता है। सूरज के तेवर इतने तीखे हैं कि सुबह 10:30 बजे ही तापमान ३४ डिग्री के पास पहुंच गया है। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रतिघंटा चल रही है। दोपहर तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।

about - हल्की बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, अधारताल व आसपास के क्षेत्रों में 4 मिमी बारिश दर्ज

शहर में सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे अधारताल और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव हुआ। बादल छाए रहने व बारिश से तापमान कम हुआ और नमी बढ़ गई। शाम को मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान और पश्चिमी मप्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र है। तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। सोमवार को ४ मिमी बारिश दर्ज की गई। इंदौर, बैतूल और गुना में हुई बारिश ने भी नमी बढ़ाने में भूमिका निभाई।

सोमवार को अधिकतम तापमान ३८.२ और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक २४.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह की आर्द्रता (नमी) ४५ और शाम की आद्र्रता ३४ प्रतिशत रही। उत्तर पश्चिमी हवा की औसत रफ्तार सात किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ वर्षा व बौछार का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। बादल छाए रहेंगे, धूप और गर्मी कम होगी।