पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर रेलवे स्टेशन (Jabalpur Railway Station) पर संक्रमण से बचाव की आवश्यक सामग्री के विक्रय करने का फैसला लिया है। इसी के तहत रेलवे स्टेशन पर उसने एक स्टॉल खोला है। इस स्टॉल का नाम है 'कोविड-19 स्टॉल।' इस स्टॉल पर लगे कियोस्क से रेल यात्रियों को न्यूनतम दर पर फेस मास्क, सैनेटाइजर, पीपीई किट, बेडरोल शीट, सैनेटाइजर, स्प्रे आदि सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका उपयोग रेलयात्रा के समय एवं यात्रा से वापसी के समय अपने घर जाते समय रेलयात्री कर सकते हैं।