29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति-बेटी को कमरे में सोता छोड़ बैंक मैनेजर की पत्नी ने किया सुसाइड

सेंट्रल बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Feb 2024, 4:31 PM IST

bank_manager_wife_suicide.jpg

पति-पत्नी और प्यारी सी बेटी, पति की अच्छी नौकरी और हंसता खेलता परिवार लेकिन इसके बावजूद आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ये वो सवाल है जिसका जवाब अब पुलिस तलाश रही है। मामला जबलपुर का है जहां सेंट्रल बैंक के सीनियर मैनेजर की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति ने जब पत्नी के शव को फांसी के फंदे पर देखा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।


जबलपुर के मथुरा विहार में सेंट्रल बैंक सीनियर ब्रांच मैनेजर विवेक नामदेव अपनी पत्नी शिवानी नामदेव और अपनी बेटी का साथ रहते थे। शुक्रवार सुबर बेटी को स्कूल छोड़ने जाना था इसलिए पति विवेक नामदेव ने पत्नी के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर जब उन्होंने अंदर झांककर देखा तो पत्नी शिवानी फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- हाइवे पर बोरे में बंद महिला की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी


बताया गया है कि परिवार यूपी के महोबा का रहने वाला है। देर रात पति-पत्नी व बेटी खाना खाकर करीब 12 बजे सोने के लिए कमरे में गए थे लेकिन बाद में पत्नी शिवानी उठकर दूसरे कमरे में चली गई थी और सुबह सुबह ये घटना हुई। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था और पैसों की भी कोई कमी नहीं थी फिर आखिर शिवानी ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया ये परिवार के लोग समझ नहीं पा रहे हैं।
देखें वीडियो- जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, नीचे बैठा रहा बाघ