26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी का झांसा देकर युवती को मिला धोखा, अब पछता रही

नौकरी का झांसा देकर युवती को मिला धोखा, अब पछता रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 5 Dec 2018, 11:21 AM IST

Rape

young beautiful girl job cheating case

जबलपुर। आज बेरोजगारों में नौकरी को लेकर इतनी चिंता है कि वे अच्छा बुरा तक नहीं सोचते हैं। जो भी उन्हें नौकरी की दिलासा देता है तो वे उसके बहकावे में आ जाते हैं। ऐसे में झांसेबाजों की चांदी हो जाती है। वे नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठग लेते हैं। ऐसे कई मामले सामने आने के बाद भी इनमें कमी नहीं आ रही है। नया मामला एक युवती के साथ आया है।

READ MORE-

7 साल की बच्ची से 25 साल के युवक ने किया बेहोश होने तक दुराचार

अकाल मौत से लगता है डर, तो जरूर देखें ये वीडियो

news facts- एसपी से शिकायत-नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से दो लाख रुपए ठगे

कृषि कॉलेज और आइटीआइ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 29 वर्षीय युवती को एक दूसरी महिला और उसके एक सहयोगी ने दो लाख की चपत लगा दी। तीन महीने के अंदर नौकरी दिलाने की बात करते-करते कई महीने गुजर गए। महिला ने 25 नवम्बर तक पैसे वापस करने का आश्वासन दिया। बावजूद उसने पैसे नहीं दिए तो वह मंगलवार को एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंची थी। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।

लालमाटी निवासी 29 वर्षीय युवती ने बताया कि वह भूकम्प कॉलोनी निवासी हीरा सिंह ठाकुर और संजय नगर निवासी सीमा झारिया को जानती है। उसका मायका संजय नगर में ही है। पड़ोस में रहने वाली सीमा झारिया ने उससे सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद उसने भूकम्प कॉलोनी निवासी हीरा सिंह से मिलवाया। उसने नौकरी लगवाने के एवज में दो लाख रुपए का खर्च बताया। चार जून 2017 को युवती ने 50 हजार नकद मेडिकल कॉलेज के सामने दिया। डेढ़ लाख रुपए का जीसीएफ शाखा स्थित एसबीआई का चेक दिया था। तीन महीने में उसे नौकरी नहीं मिली।

READ MORE- गुलाब की पत्तियां और अनार के छिलके का जादू, एक हफ्ते में चमक जाएगी सूरत

खूबसूरत लड़कियों की पहली पसंद बनीं ये स्वेटर और जैकेट, दाम भी इतने कम