सावन के महीने में अनवरत वर्षा से सेंड स्टोन (रेतीली पत्थर) से बनीं गणेशजी की मूर्तियों को क्षति पहुंचने की आशंका है। गणेशजी की मूर्तियों के चारों ओर बारिश का पानी लबालब भर जाने से मूर्तियों में पानी चढने लगा है। इससे मूर्तियों के चटकने का खतरा बढ़ गया है। किन्तु केन्द्रीय पुरातत्व विभाग आंखे मूंदे छग के गौरव से खिलवाड़ कर रहा है।