19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2025: नगरीय निकाय में महापौर बनने के लिए 5 प्रत्याशियों में सिर्फ 2 ही करोड़पति, यहां जानें किसकी-कितनी संपत्ति?

CG Election 2025: प्रत्याशियों का बही-खाता: सबसे अमीर संजय पांडे के पास 3 करोड़ 40 लाख की संपत्ति है। वहीं गैदू के पास दो करोड़ रुपए की संपत्ति है।

3 min read
Google source verification
CG Election 2025: नगरीय निकाय में महापौर बनने के लिए 5 प्रत्याशियों में सिर्फ 2 ही करोड़पति, यहां जानें किसकी-कितनी संपत्ति?

CG Election 2025: जगदलपुर महापौर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 11 फरवरी को होने वाले चुनाव में इस बार 7 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, लेकिन किन्हीं कारणों से दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। नामांकन की अंतिम तिथि के बाद बुधवार को स्क्रूटनी की गई और उसके बाद नाम वापसी और अंत में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को उनका चुनाव चिन्ह वितरित कर दिया गया है।

CG Election 2025: कुल प्रत्याशियों में सिर्फ 2 ही प्रत्याशी करोड़पति

पत्रिका ने इस बार चुनावी मैदान में उतरे लोगों द्वारा जमा किए गए हलफनामे की पड़ताल की। जिसमें कई चौकाने वाली जानकारी सामने आई। सबसे चौकाने वाली बात थी कि इस बार चुनावी मैदान में उतरे कुल प्रत्याशियों में सिर्फ 2 ही प्रत्याशी करोड़पति है। इस सूची में सबसे अमीर प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के संजय पांडे हैं। इसके बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता मलकीत सिंह गैदू का नाम आता है। वहीं आप प्रत्याशी का नंबर तीसरा है और उनके पास 40 लाख की संपत्ति है।

प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम कुल संपत्ति

संजय पांडे भाजपा 3 करोड़ 48 लाख

मलकीत सिंह गैदू कांग्रेस 2 करोड़

समीर खान आम आदमी पार्टी करीब 40 लाख

रोहित सिंह आर्य निर्दलीय 4 लाख 30 हजार

पिंकी ठाकुर शिवसेना 42 हजार

इन्होंने नाम वापस ले लिया..

डी. सूर्या राव निर्दलीय 20 हजार

सुनीता सिंह कांग्रेस 81 लाख

यह भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, जानें वजह..

भाजपा के प्रत्याशी संजय पांडे ने महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से नामांकन भरा है। पार्षद और निकाय की लंबे समय से वे राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने अपने हलफनामें में जो कुल संपत्ति दर्ज की है उसकी राशि 3 करोड़ 40 लाख 89 हजार है। वहीं कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू भी इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास करीब दो करोड़ की संपत्ति है।

दोनों ने ही जमीन, दुकान, एफडी व अन्य राशियों पर इवेंस्ट किया है। वहीं इसके अलावा वाहन, बैंक में जमा रकम और नकद राशि मिलकार उनके पास लाखों में पैसे हैं। वहीं इस सूची में देश की तीसरी राष्ट्रीय पार्टी आम आदमी का नंबर हैं। उनकी तरफ से महापौर के लिए खड़े हुए समीर खान के पास करीब लाख रुपए की संपत्ति है।

सबसे कम निर्दलीय सूर्या राव व शिवसेना प्रत्याशी पिंकी की

जगदलपुर निगम के महापौर चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशियों की तो बात हो गई लेकिन सबसे गरीब प्रत्याशियों की बात की जाए तो इनमें शिवसेना की पिंकी ठाकुर और निर्दलीय सूर्या राव का नाम आता है। सूर्या राव ने तो अपने हलफनामें में सिर्फ 20 हजार रुपए की संपत्ति दशाई है। वहीं शिवसेना की प्रत्याशी पिंकी ठाकुर के पास 42 हजार रुपए की संपत्ति है।

विधानसभा में 18 तो लोकसभा में दो उम्मीदवार थे करोड़पति

CG Election 2025: निगम चुनाव में बेहद ही कम प्रत्याशी मैदान में हैं इस चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर पहलीबार ऐसा देखा जा रहा है कि इतनी कम संपत्ति के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। पिछले विधानसभा की ही बात की जाए तो बस्तर संभाग की 12 सीटों में अपना भाग्य आजमा रहे 26 उम्मीदवारों में से 18 उम्मीदवार करोड़पति हैं थें।

इनमें से टॉप 3 में कांग्रेसी नेता शामिल थे। इनमें भी जगदलपुर विधानसभा के जतीन जायसवाल हैं इन्होंने अपने हलफनामें में करीब 16 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति घोषित की और सूची में टॉप पर हैं। इसी तरह लोकसभा में 11 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें दो ही उम्मीदवार करोड़पति थे। लेकिन इसमें पहले नंबर पर कांग्रेस या भाजपा के प्रत्याशी नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के कंवल सिंह बघेल थे। इन्हें करीब सवा तीन करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।