इसके अलावा बीजापुर, गंगालुर में 7-7 सेंटीमीटर एवं पेंड्रा में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दर्जनों अन्य स्थानों पर 1 से लेकर 4 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो दिनों में इसके उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ने की संभावना है।