
CG News: महापौर सफीरा साहू पर कांग्रेस ने नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य और निगम के उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय ने शुक्रवार को पत्रवार्ता लेते हुए बताया कि महापौर ने नाला निर्माण की स्वीकृति चंद्रशेखर वार्ड के लिए दी थी और काम के लिए नक्शा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड का बना गया।
जो कि सीधे-सीधे इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि महापौर इस नाला निर्माण में जनता के 1 करोड़ 99 लाख रुपये बहाने को तैयार हैं। बिना किसी कार्ययोजना और बिना एमआईसी मे प्रस्ताव लाए किस नियम के तहत महापौर यह निर्माण करवा रही हैं यह समझ से परे है।
महापौर द्वारा अनैतिक तरीके से कार्य कराकर सिर्फ जनता के पैसों को बंदरबांट किया जा रहा है। आज पर्यन्त तक महापौर ने जनहित व जनता के लाभ हेतु कोई भी कार्य नहीं किया है। सिर्फ नियम विरुद्ध कार्य कर जनता के पैसों को बर्बाद करने तुली हुई हैं।
CG News: महापौर की यह निष्क्रियता, लापरवाही शहर की जनता पर भारी पडऩे वाली है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महापौर का कांग्रेस पार्षदों के साथ रवैया राजनीतिक द्वेषपूर्ण दिखाई पड़ रहा है। साथ ही किसी भी कांग्रेस पार्षदों के वार्ड का कार्य नहीं किया जा रहा है। बल्कि उनके कार्य में महापौर खलल डाल रही हैं।
Updated on:
26 Oct 2024 03:04 pm
Published on:
26 Oct 2024 03:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
