CG News: लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के धुरागांव में शुक्रवार दोपहर एक एएनएम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शालिमा बघेल 30 वर्ष के रूप में हुई है, जो मर्दापाल अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थीं। थाना प्रभारी रवि बैंगा ने बताया कि शालिमा बघेल पिछले कुछ समय से अपने मायके धुरागांव, उसरीबेड़ा में रह रही थीं।