थाना स्टाफ ने संदिग्ध स्थिति देखने पर घर के दरवाजे को तोड़कर देखा। महिला फांसी पर लटकी दिखी। इसकी सूचना पुलिस ने उच्च अधिकारी को दी। बुधवार की सुबह पुलिस अधिकारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम के साथ दल्लीराजहरा सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश साहू, पुलिस अधीक्षक चित्रा वर्मा भी मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।