
CG Politics: शहर कांग्रेस के 12 नेताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं 6 को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और पार्टी की छवि धूमिल कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लडऩे वालों पर कार्रवाई की गई है।
निगम चुनाव के दौरान शहर में कई कांग्रेस नेताओं ने बागी होकर अपनी ही पार्टी का नुकसान किया। इस पर अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सख्ती बरतते हुए कार्रवाई की है। निष्कासित किए जाने वालों में मनीष गढ़पाले, गौरव तिवारी राजा, सुखराम नाग, मनोज ठाकुर, ज्ञानेश्वरी जाधव, प्रदीप भारती, अनिमा अधिकारी, ऋषिका डे, गीता नाग, कल्पना मेश्राम, राजा धु्रव और लक्ष्मी नाग शामिल हैं।
इसके अलावा कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ सोशल मीडिया में लिखने वाले साईमा अशरफ, लक्ष्मी राव, राकेश चौधरी, अब्राहम बेसरा, मनमोहन यादव, मंगलू राम कश्यप को सात दिन में स्पष्टीकरण देने कहा गया है। नहीं देने पर इन पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
CG Politics: मालूम हो कि जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी की इस बार बुरी हार हुई है। इसके बाद संगठन ने कड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले भाजपा ने भी अपने 12 बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। भाजपा के पक्ष में नतीजे आने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि किसी भी बागी की पार्टी में वापसी नहीं होगी। जबकि दो बागी प्रत्याशी पार्षद का चुनाव निर्दलीय के रूप में जीत चुके हैं।
Updated on:
18 Feb 2025 12:12 pm
Published on:
18 Feb 2025 12:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
