29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / CG Weather Update : अब दिन का पारा भी गिरेगा, एक दिन में आधा डिग्री की गिरावट

CG Weather Update : अब दिन का पारा भी गिरेगा, एक दिन में आधा डिग्री की गिरावट

CG Weather Update : बस्तर में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 29 Oct 2023, 3:38 PM IST

 एक दिन में आधा डिग्री की गिरावट

एक दिन में आधा डिग्री की गिरावट

जगदलपुर। cg weather update : बस्तर में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। रात के तापमान में गिरावट का क्रम पहले ही जारी है अब दिन के तापमान में भी गिरावट की शुरुआत हो गई है। सीजन में पहली बार शनिवार को अधिकतम तापमान नीचे आया। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था तो वहीं शनिवार को तापमान 31.8 डिग्री पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : दो लाख उधार देकर ब्याज सहित 10 लाख वसूली के लिए दे रहा था धमकी

इस तरह आधा डिग्री तापमान दिन का भी गिर गया है। बताया जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक दिन और रात का तापमान लगातार गिरेगा। बस्तर में ठंड का जो ट्रेंड है उसके अनुसार अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहता है। इस बार भी ठंड का यही ट्रेंड बने रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग कर रहा है। शनिवार को जगदलपुर शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।