
डिलवरी टेबल से फिसल कर गिरा बच्चा, मौके पर हुई मौत
जगदलपुर। CG News : बस्तर ब्लाक के मुंडागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को डिलवरी के दौरान डिलवरी टेबल से बच्चा नीचे गिर गया इसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है कि जिस दौरान डिलवरी के लिए स्टाफ हाथ में ग्लबस पहन रहे थे उसी दौरान अचानक महिला की डिलवरी हो गई और बच्चा नीचे जा गिरा इसके बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और उसकी मौत हो गई।
बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने यहां हंगामा किया बात पुलिस तक भी पहुंची। इसके बाद मौके पर पहुंचे डाक्टर व परिजनों के बीच काफी देर तक बातचीत चलती रही इसके बाद महिला के परिजनों ने माना कि बच्चा गिरने में स्टाफ की गलती नहीं थी ऐसे में उन्होंने कोई कार्रवाई की मांग नहीं की है।
महिला की 8 महीने में डिलवरी हुई थी
इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डाक्टर देवांश तिवारी का कहना है कि डिलवरी के दौरान बच्चा नीचे नहीं गिरा है। उन्होंने बताया कि जिस महिला ने डिलवरी हुई उसने प्रीमैच्योर बेबी को जन्म दिया महिला की आठ महीने में डिलवरी हुई थी और बच्चे का वजन भी 1.6 कि ग्राम था। उन्होंने बताया कि बच्चे ने पेट में ही पानी पी लिया था ऐसे में उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिस दौरान महिला की डिलवरी हो रही थी उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। परिजनों का हो हल्ला सुनकर डाक्टर मौके पर पहुंचे और बच्चे को बचाने की कोशिश करने लगे।
Published on:
30 Sep 2023, 7:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.