Crime News: पीड़ित की शिकायत पर बोधघाट थाना पुलिस ने धारा 140(2), 309(6), 133 बीएनएस एवं 25, 27 आर्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। प्रार्थी की निशानदेही पर अर्जुनी फार्म हाउस की जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों नीलम नाग 22 वर्ष और संजू उर्फ पिंटू बघेल 22 वर्ष, दोनों निवासी दंतेश्वरी वार्ड, जगदलपुर को गिरफ्तार किया।