इससे घटना स्थल की सर्चिंग करने पर पुलिस ने 1 वर्दीधारी नक्सली का शव के साथ 315 एवं 12 बोर रायफल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार अबुझमाड़ ओरछा के जंगल मे नक्सलियों के प्लाटून नम्बर 16 इंचार्ज मलेश, कमांडर विमला, इंद्रावती एरिया कमेटी ओरछा एलओएस कमांडर दीपक एवं ओरछा एलजीएस कमांडर रामलाल सहित अन्य नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना पर ओरछा थाना से डीआरजी एव बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुई थी।