
छत्तीसगढ़ हॉकी टीम का विजयी आगाज, 2-0 स्कोर से दिल्ली को दी मात
जगदलपुर। Hockey Tournament : ओडिसा के भुवनेश्वर में चल रहे ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज़ हॉकी टूर्नामेंट में आज छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने अपने पूल के पहले मैच में दिल्ली को 2-0 से हरा कर प्रतियोगिता ने अपनी विजयी शुरूआत की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की टीम ने लगातार तीसरे साल दिल्ली टीम को इस टूर्नामेंट में हराया है। मैच का पहला गोल बेमेतरा की तुलसी साहू ने किया जबकि दूसरा गोल बलरामपुर की समला के द्वारा किया गया। मैच के दौरान छत्तीसगढ़ टीम की रक्षा पंक्ति ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिल्ली टीम के खिलाड़ियों को हराने में अहम भूमिका निभाई।
छत्तीसगढ़ टीम में गोल कीपर सरसींवा की शाहिना परवीन, रायपुर की श्वेता गायकवाड़ हैं जबकि रक्षापंक्ति में रायपुर की संजू साहू , सरगुजा की ज्योति, जगदलपुर की रीठा साहू, रायपुर की हर्षा साहू ,मोनिका वैरागड़े (उप कप्तान), रश्मि तिर्की, बागबहरा की भावना गुप्ता (कप्तान) अग्रिम पंक्ति रायगढ़ की अलमा, रायपुर की सविता चंद्राकर, बेमेतरा की तुलसी साहू सरगुजा की समला , रायपुर से अंजुम रहमान, भारती रजक, टीम की कोच एली कुजूर और मैनेजर यामनिश शुक्ला रायपुर से शामिल है।
Published on:
20 Nov 2023, 11:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.